Video: 66 वर्ष की उम्र में एक के बाद एक 8 गोल दागने वाले रूस के राष्‍ट्रपति व्‍लादीमिर पुतिन

मॉस्‍को। रूस के राष्‍ट्रपति व्‍लादिमिर पुतिन का एक वीडियो ट्विटर से लेकर फेसबुक तक पर वायरल हो रहा है। यह वीडियो आइस हॉकी के एक प्रदर्शनी मैच का है जिसमें पुतिन एक के बाद एक गोल दागते आ रहे हैं। हालांकि मैच के आखिर में जब दर्शकों का अभिभादन स्‍वीकार रहे होते हैं, तो फिसल जाते हैं। 66 वर्ष के पुतिन ने सोची में अपनी उम्र के बाद भी हॉकी में अपनी कुशलता का प्रदर्शन किया।

putin.jpg

एक के बाद एक आठ गोल

हर शुक्रवार की रात आईस हॉकी का मैच सोची में अब एक परंपरा बन गया है। यहां पर पुतिन ने पूर्व नेशनल हॉकी लीग के खिलाड़‍ियों के साथ मैच में हिस्‍सा लिया। पुतिन इस मैच में रूस के हॉकी स्‍टार जैसे स्‍लावा फेटीसोव के साथ खेल रहे थे। एक के बाद एक पुतिन इस तरह से आठ गोल करते गए जैसे कोई म‍ाहिर खिलाड़ी करता है। रॉयटर्स और एएफपी ने कहा है कि पुतिन ने आठ गोल किए जबकि क्रेमलिन की ओर से जारी प्रेस रिलीज में कहा गया है कि पुतिन ने कम से कम 10 गोल किए। उनके गोल की वजह से टीम को विपक्षी टीम के मुकाबले 14-7 से जीत मिली। उनके रक्षा मंत्री सर्गेई शोइगू ने भी तीन गोल दागे। पुतिन को अक्‍सर सरकार के अधिकारियों के साथ हॉकी खेलते हुए देखा गया है। पुतिन दुनिया के एक ऐसे नेता हैं जिन्‍हें दुनिया के लोग राजनीति के अलावा कभी फाइटर जेट उड़ाते देखते हैं, तो कभी वह कार रेसिंग करते नजर आते हैं। कभी पुतिन घुड़सवारी करते नजर आते हैं तो कभी उन्‍हें शेर के साथ खेलते देखा जाता है।

लोकसभा चुनावों से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए क्लिक करें

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+