समुद्री ऊदबिलाव का तापमान नापती महिला का वीडियो हुआ वायरल, देखने लायक है ऊदबिलाव का रिएक्शन

सोशल मीडिया पर एक समुद्री ऊदबिलाव का वीडियो चर्चा का विषय बना हुआ है। इस वीडियो को बुइटेन्गेबिडेन नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है।

नई दिल्ली, 5 अगस्त। सोशल मीडिया पर एक समुद्री ऊदबिलाव का वीडियो चर्चा का विषय बना हुआ है। इस वीडियो को बुइटेन्गेबिडेन नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो इतना शानदार है कि अब तक इस वीडियो को 4 लाख बार देखा जा चुका है।

देखने लायक है ऊदबिलाव की प्रतिक्रिया

देखने लायक है ऊदबिलाव की प्रतिक्रिया

16 सेकेंड की इस क्लिप में एक महिला डिजिटल थर्मामीटर से एक समुद्री ऊदबिलाव के तापमान की जांच करती दिखाई दे रही है। महिला जैसे ही थर्मामीटर से ऊदबिलाव का तापमान मांपने की कोशिश करती है, ऊदबिलाव शानदार प्रतिक्रिया देता है। ऊदबिलाव की यह प्रतिक्रिया ही इंटरनेट पर चर्चा का विषय बनी हुई है।

वीडियो पर जमकर आ रहे कमेंट

वीडियो पर जमकर आ रहे कमेंट

ऊदबिलाव की इस वीडियो पर यूजर्स जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। जहां कुछ यूजर्स इस वीडियो को शानदार बता रहे हैं, जबकि कुछ लोग इसे पशु हिंसा बता रहे हैं। एक अन्य यूजर ने लिखा की मुझे यह वीडियो देखकर अच्छा नहीं लग रहा है। जबकि एक अन्य यूजर ने इसे अब तक का सबसे शानदार वीडियो बताया है। उसने लिखा ऐसी वीडियो की और ज्यादा जरूरत है।

खतरे में है ऊदबिलाव का अस्तित्व

खतरे में है ऊदबिलाव का अस्तित्व

बता दें कि ऊदबिलाव एक मांसाहारी स्तनधारी है। दुनिया में ऊदबिलाव की 13 प्रजातियां हैं और सभी प्रताजियां लगभग खत्म होने की कगार पर हैं। ये जानवर ऑस्ट्रेलिया और अंटार्कटिका को छोड़कर हर महाद्वीप के जलमार्गों में पाये जाते हैं। ये मुख्य रूप से मछली, मेंढक और केकड़ों का शिकार करते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+