Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

UBER की ड्राइवरलेस कार ने ली महिला की जान, सामने आया डरा देने वाला वीडियो

एरिजोना। अमेरिका के एरिजोना में कैब सेवा देने वाली कंपनी उबर की सेल्फ ड्राइविंग कार की टक्कर से एक महिला की मौत हो गई। ये अपनी तरह का पहला हादसा है जब खुद ऑपरेट होने वाली कार से किसी की मौत हुई है। यह हादसा एरिज़ोना के टेम में उस समय हुआ, जब उबर की सेल्फ ड्राइविंग कार की टेस्टिंग चल रही थी। इस हादसे के बाद उबर की सेल्फ ड्राइविंग कार के फ्यूचर को लेकर कई तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं। अब इस उबर कैब हादसे का डैशकैम वीडियो सामने आया है। जिसमें दो अलग-अलग एंगल से पूरे घटनाक्रम को देखा जा सकता है।

हादसे के समय कार की स्पीड 64 किमी थी

हादसे के समय कार की स्पीड 64 किमी थी

हादसे के वक़्त गाड़ी में एक शख्स मौजूद था लेकिन ये ऑटोमैटिक मोड पर चल रही थी। तभी अचानक से बीच से एक महिला साइकिल से निकलती है जो ड्राइवरलेस कार की चपेट में आ जाती है। वीडियो में पीड़ित ऐलेन हर्जबर्ग (49) को अंधेरे में अवैध रूप से ट्रैफिक सड़क को पार करते देखा जा सकता है। पुलिस के मुताबिक, जिस वक्त यह हादसा हुआ उस समय कार कार की स्पीड करीब 64किमी रही होगी।

घटना के वक्त ड्राइवर भी सीट पर मौजूद था, लेकिन

घटना के वक्त ड्राइवर भी सीट पर मौजूद था, लेकिन

बता दें, घटना के वक्त ड्राइवर भी सीट पर मौजूद था। लेकिन कार ऑटोमैटिक मोड पर थी। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि घटना से पहले ड्राइवर लगतार नीचे की ओर देख रहा है और ठीक टक्कर से पहले उसकी नजर पड़ती है तब तक महिला गाड़ी का चपेट में आ चुकी होती है। उबर के सीईओ दारा खोस्रोवशाही ने हादसे पर दुख जताते हुए जांच की बात कही।

सेल्फ ड्राइविंग कार से हुए एक्सीडेंट का यह पहला मामला

सेल्फ ड्राइविंग कार से हुए एक्सीडेंट का यह पहला मामला

हादसे के बाद से उबर ने फिलहाल अपनी सेल्फ ड्राइविंग कार के इस प्रोजेक्ट को अमेरिका और कनाडा में रोक दिया है। सेल्फ ड्राइविंग कार से हुए एक्सीडेंट का यह पहला मामला है, जब सड़क में चलने वाला कोई पैदल यात्री हादसे का शिकार हुआ है। इस घटना पर पुलिस का कहना है कि, नेशनल ट्रांसपोर्ट सेफ्टी बोर्ड और नेशनल हाईवे ट्रैफिक सेफ्टी एडमिनस्ट्रेशन के साथ मिलकर इस मामले की जांच की जा रही है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+