Mount Everest Video: इंसानों ने एवरेस्ट को भी नहीं बख्शा, प्लास्टिक कचरे का लगा अंबार, भयानक मंजर देख टूटे दिल
Mount Everest garbage Video: सोशल मीडिया पर माउंट एवरेस्ट का एक दर्दनाक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वहां कैंप लगाने वाली जगह चारों तरफ गंदगी फैली हुई है। इस वीडियो को देखने के बाद यूजर्स भड़के हुए नजर आ रहे हैं।

Mount Everest Video Viral: इंसानों ने जहां-जहां दस्तक दी है, वहां अपने ऐसे निशान छोड़े हैं, जो प्रकृति के खिलाफ है। पर्वत, जंगल, नदी वाले क्षेत्रों में बढ़ता प्रदूषण इसी का नतीजा है। अफसोस की बात अब यह कि लोगों ने 'स्वर्ग' कहे जाने वाले माउंट एवरेस्ट को भी नहीं बख्शा है। माउंट एवरेस्ट से एक ऐसी दिल तोड़ने वाली वीडियो सामने आई है, जिसको देखने के बाद हर कोई दंग रह जाएगा।
आईएएस सुप्रिया साहू ने वीडियो किया शेयर
सोशल मीडिया पर माउंट एवरेस्ट पर फैले कचरे की एक वीडियो तेजी से वायरल हो रही है, जिसको आईएएस अधिकारी सुप्रिया साहू शेयर किया है। इस वीडियो में दुनिया के सबसे ऊंचे पर्वत शिखर माउंट एवरेस्ट में फैले प्लास्टिक कचरे को देखा जा सकता है।
चारों तरफ गंदगी का अंबार
वीडियो पोस्ट करते हुए आईएएस सुप्रिया साहू ने लिखा, "इंसान अपना प्लास्टिक कचरा फेंककर और प्लास्टिक प्रदूषण फैला कर माउंट एवरेस्ट तक को नहीं बख्श रहे हैं, सच में यह दिल तोड़ देने वाला है।" इस वीडियो को 29 मई को पोस्ट किया था, जिसको अब तक 1.13 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।
दिल तोड़ने वाला वीडियो वायरल
वायरल वीडियो में माउंट एवरेस्ट पर कैंप के दौरान कचरा बिखरा पड़ा है। चारों तरफ टैंट तंबू और प्लास्टिक दिखाई दे रहा है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो एक पर्वतारोही ने अपने कैमरे में कैद किया है। जहां कैंप की जगह बहुत ज्यादा गंदगी दिखाई दे रही है।
एवरेस्ट पर कचरा देखकर यूजर्स ने भी कड़ी प्रतिक्रियाएं दी है। किसी ने इसे शर्मनाक बताया है तो किसी ने सबसे भयानक मंजर करार दिया है। नेटिजन्स ने इस पर चिंता जताते हुए ऐसी घटनाओं को रोकने के उपाय करने पर फोकस करने की सलाह दी है।
गंदगी देख भड़के लोग
एक यूजर ने कमेंट किया, "अरे नहीं! यह वाकई दुखद है... इसे जल्द से जल्द रोकने के लिए कुछ कानून लाने की जरूरत है।" एक अन्य यूजर ने कहा कि अगर प्रकृति को संरक्षित करना है, तो कुछ क्षेत्रों को मनुष्यों की पहुंच से बाहर रखा जाना चाहिए। बता दें कि हर साल माउंट एवरेस्ट पर चढ़ाई करने के लिए दुनिया भर से हजारों पर्वतारोही आते हैं। जो एडवेंचर के चक्कर में यहां गंदगी का ढेर लगा रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications