Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Video: लड़की को जबरन Kiss कर रहा था युवक, लिफ्ट के खुलते ही आ गए पिता, फिर...

मास्को, 07 जनवरी: दुनिया के किसी भी देश में बेटियां सुरक्षित नहीं है। कई बार देखा जा चुका है कि लड़की को अकेला पाकर मनचले किस्म के लोग उन पर शारीरिक हमला कर देते हैं। लड़कियों का अकेला देखकर ऐसे घिनौन लोग उनसे अश्लील हरकत करने से बाज नहीं आते है। जो सीधे तौर पर फिजिकल हरासमेंट होता है। अब ऐसा ही एक हैरान कर देने वाले सीसीटीवी फुटेज का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें लड़की को अकेला पाकर एक युवक पर उसपर झपट पड़ता है।

लिफ्ट में अकेली लड़की से बदतमीजी

लिफ्ट में अकेली लड़की से बदतमीजी

सोशल मीडिया पर सामने आया है यह सीसीटीवी फुटेज रूस के सुरगुत शहर का बताया जा रहा है, जिसमें एक लिफ्ट में जा रही लड़की के साथ एक युवक ने जबरदस्ती करने की कोशिश की। लिफ्ट बंद होने और दरवाजे खुलने से पहले युवक ने दो बार लड़की को जबरदस्ती किस किया। 'डेली मेल' की रिपोर्ट के मुताबिक लड़की के साथ 2 जनवरी को रात 10 बजे के आसपास आरोपी लड़के ने बदतमीजी की इस वारदात को अंजाम दिया है।

सीसीटीवी में कैद युवक की गंदी हरकत

सीसीटीवी में कैद युवक की गंदी हरकत

सीसीटीवी फुटेज ने युवक की उस गंदी हरकत को कैद किया, जब 27 साल के युवक ने सुरगुत सिटी में फ्लैटों के एक ब्लॉक में लिफ्ट में जा रही 15 साल की बच्ची को जबरदस्ती किस किया। इतना ही नहीं युवक अपनी हरकत से बाज नहीं आ रहा था और कई बार जोर जबदस्ती करते हुए लड़की को चूमने लगा। लड़की ने इसका विरोध भी किया, लेकिन युवक बिल्कुल भी नहीं माना।

लिफ्ट में लड़की को किया जबदस्ती किस

लिफ्ट में लड़की को किया जबदस्ती किस

वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि सफेद ड्रेस पहने लड़की लिफ्ट के अंदर साइड में खड़ी है। इसी के बाजू में एक युवक भी ब्लैक कलर की जैकेट पहने मौजूद है। वीडियो को देखने पर साफ अंदाजा हो रहा है कि युवक के इशादे नेक नहीं है और वो लड़की के साथ कुछ गंदी हरकते करने वाला है। कुछ ही सेकंड बाद वो लड़की के पास आता है और उसे किस करने लगता है।

अचानक आए पिता ने युवक पर बरसाए घूंसे

अचानक आए पिता ने युवक पर बरसाए घूंसे

वीडियो में आगे युवक के किस करने के बाद लड़की उसे धक्का देकर दूर कर देती है, लेकिन फिर भी वो नहीं मानता और एक बार फिर किस करने के लिए उसका पकड़ लेता है, ऐसे में लिफ्ट खुलती है और लड़की दौड़कर वहां से निकल जाती है। कुछ सेकंड बाद एक ब्लू जैकेट में एक भारी-भरकम आदमी आता है और संदिग्ध युवक को लिफ्ट से बाहर खींचने से पहले उसके चेहरे पर घूंसा मारता है। बताया जा रहा है कि वो शख्स लड़की का पिता है। जो युवक पर टूट पड़ा और देखते ही देखते उसके ऊपर घूंसे बरसाने लगा।

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

रिपोर्ट के मुताबिक इसकी घटना की शिकायत पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस ने संदिग्ध युवक को 3 जनवरी को गिरफ्तार किया था। पुलिस के मुताबिक फुटेज की जांच शुरू कर दी गई है और नाबालिग से रेप की कोशिश का मामला दर्ज किया जा रहा है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+