Video: इतनी ज्यादा बेइज्जती! सलामी देने उठे पाकिस्तानी राजदूत, तालिबानी गृहमंत्री ने देखा भी नहीं

तालिबानी नेताओं का एक वीडियो और सामने आया है, जिसमें खराब और घटिया क्वालिटी की गेहूं भेजने के लिए तालिबान के नेता पाकिस्तान के खिलाफ जमकर गुस्सा निकाल रहे हैं।

काबुल, मार्च 05: तालिबान के लिए पाकिस्तान के प्रधानमंत्री से लेकर विदेश मंत्री भले क्यों ना पूरी दुनिया में कटोरा लेकर भीख मांग रहे हों, लेकिन तालिबान के सामने पाकिस्तानी अधिकारियों की क्या इज्जत है, उसे आप एक वीडियो में देख सकते हैं। जिस तालिबान और हक्कानी नेटवर्क की मदद करने के चक्कर में पाकिस्तान दरिद्रता की चौखट पर पहुंच चुका है, उस पाकिस्तान की औकात तालिबानी नेताओं की निगाह में दो कौड़ी की भी नहीं है।

सलामी करने उठे थे एबेंसडर

सलामी करने उठे थे एबेंसडर

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जो काबुल में आयोजित हुए एक कार्यक्रम की है। वीडियो में दिख रहा है कि, एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए कई तालिबानी नेता पहुंचे थे, जिसमें हक्कानी नेटवर्क का प्रमुख सिराजुद्दीन हक्कानी भी था। इस कार्यक्रम में पाकिस्तान के राजदूत भी शामिल हुए थे। लेकिन, जब कार्यक्रम के बीच में सिराजुद्दीन हक्कानी जाने लगा, तो उसे देखकर पाकिस्तानी एबेंसडर सलामी देने के लिए खड़ा हो गए। लेकिन, हक्कानी के नेता ने पाकिस्तानी एंबेसडर को देखा तक नहीं। जिसके बाद अब सोशल मीडिया पर ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है और लोग पाकिस्तान से अपनी गिरहेबां में झांकने के लिए कह रहे हैं। आपको बता दें कि, सिराजुद्दीन हक्कानी, अफगानिस्तान का आंतरिक मंत्री है।

सड़ा गेहूं भेजते हैं पाकिस्तानी- तालिबान

इतना ही नहीं, तालिबानी नेताओं का एक वीडियो और सामने आया है, जिसमें खराब और घटिया क्वालिटी की गेहूं भेजने के लिए तालिबान के नेता पाकिस्तान के खिलाफ जमकर गुस्सा निकाल रहे हैं। अफगानिस्तान में इन दिनों भयानक मानवीय संकट है और लोगों के खाने पर लाले पड़े हैं, लिहाजा अलग अलग देश अफगानिस्तान की मदद कर रहे हैं। भारत ने भी अफगानिस्तान के लोगों की मदद लिए 2000 मीट्रिक टन गेहूं की खेप पाकिस्तान के रास्ते ही भेजी है, जिसकी काफी तारीफ की जा रही है, लेकिन पाकिस्तानी गेहूं को लेने के लिए अफगानिस्तान में कोई तैयार नहीं है।

पाकिस्तान ने भेजा घटिया गेहूं

पाकिस्तान ने भेजा घटिया गेहूं

तालिबान के ही अधिकारियों ने बकायदा एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करके बताया है कि, पाकिस्तान की तरफ से मानवीयता के आधार पर अफगानिस्तान में जो गेहूं की खेप भेजी गई है, वो घटिया क्वालिटी की है और सड़े-गले गेहूं को पाकिस्तान की तरफ से भेजा गया है। ट्वीटर पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें तालिबान के अधिकारियों के मुंह से घटिया गेहूं को लेकर गुस्सा करते हुए देखा जा सकता है। वीडियो में तालिबान के अधिकारी कह रहे हैं कि, 'पाकिस्तान ने जो गेहूं भेजा वो घटिया क्वालिटी की है, जबकि भारतीय गेहूं की क्वालिटी काफी अच्छी है।' आपको बता दें कि, भारत सरकार ने पिछले महीने से अफगानिस्तान में मानवीय सहायता के तहत गेहूं भेजना शुरू किया है।

50 हजार मीट्रिक टन गेहूं भेजेगा भारत

आपको बता दें कि, भारत सरकार ने मानवीय संकट में फंसे अफगानिस्तान की मदद के लिए 50 हजार मीट्रिक टन गेहूं भेजने का फैसला किया है और 22 फरवरी को भारत ने पाकिस्तान के रास्ते 2500 मीट्रिक टन गेहूं की पहली खेप अफगानिस्तान भेजी थी। 26 फरवरी को भारतीय गेहूं की पहली खेप अफगानिस्तान के जलालाबाद शहर में पहुंची थी। हालांकि, पहले पाकिस्तान की तरफ से भारतीय सहायता अफगानिस्तान तक पहुंचने देने के लिए बार बार आनाकानी की जा रही थी और बहाने बनाए जा रहे थे, लेकिन जैसे ही ईरान सरकार ने भारत सरकार को ईरान के रास्ते अफगानिस्तान में गेहूं पहुंचाने का ऑपर दिया, ठीक वैसे ही पाकिस्तान सरकार ने भी भारत को रास्ता देने की इजाजत दे दी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+