भीड़ का फायदा उठाकर एक्ट्रेस को जबरन करने लगा Kiss, घटना का VIDEO वायरल
भीड़ का फायदा उठाकर एक्ट्रेस को जबरन करने लगा Kiss, घटना का VIDEO वायरल
मुंबई। हॉलीवुड एक्ट्रेस और सिंगर माइसी साइरस को उस वक्त मुश्किल का सामना करना पड़ा जब भीड़ का फायदा उठाकर फैन जबरन उन्हें किस करने की कोशिश करने लगा। माइसी अपने पति लियाम हेम्सवर्थ के साथ बार्सिलोना शहर के एक होटल से बाहर निकल रही थी, तभी होटल के बाहर मीडिया और फैंस की भारी भीड़ जमा हो गई। माइली को देखकर फैंस अतिउत्साहित हो गए। इन फैंस के बीच से निकलने के दौरान माइली के एक सनकी फैन ने उन्हें जबरन किस करने की कोशिश की।

एक्ट्रेस से बदसलूकी
बार्सिलोना के होटल से बाहर निकलने के दौरान माइली को काफी मशक्कत करनी पड़ी। जैसे ही मीडिया को इसकी सूचना मिली की माइली होटल पहुंचीं हैं मीडिया और उनके फैंस होटल के बाहर इक्ट्ठा हो गए। फैन्स ने उन्हें घेर लिया। इस भीड़ में से उन्हें निकालने के लिए बॉडीगॉर्ड्स को बीच में आना पड़ा। भीड़ से निकलने के दौरान एक शख्स ने जबरन मइली को बालों से पकड़ा और अपनी ओर खींचते हुए उन्हें जबरन किस कर दिया।
जबरन किस करने की कोशिश
शख्स जबरन माइली को किस करने की कोशिश करता है और माइली किसी तरह से उसे धक्का देकर दूर धकेला। इस घटना का विडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आप इस वीडियो में देख सकते हैं कि शख्स पीछे से माइली के बालों को खींचकर उन्हें जबरन किस करता है। माइली उसे धक्का देती है। इसके बाद लियाम माइली को प्रोटेक्ट करके उन्हें सुरक्षित कार तक ले जाते हैं।
View this post on InstagramA post shared by fan account / no impersonation (@miley.clip) on












Click it and Unblock the Notifications