VIDEO: यूक्रेन में तबाही! रात के वक्त रिपोर्टिंग कर रहे पत्रकार के पीछे बड़ा धमाका, चारों ओर हो गया उजाला

नई दिल्ली, 3 मार्च: रूस और यूक्रेन के बीच जंग जारी है। रूसी सेना आक्रामक रुख अख्तियार किए हुए है, जिस वजह से यूक्रेन के शहरों पर भीषण बमबारी की जा रही। अब जमाना सोशल मीडिया का है, जिस वजह से पल-पल के अपडेट दुनियाभर के लोगों को मिल रह रहे हैं। इस बीच कुछ ऐसे भी वीडियो सामने आ रहे, जिस देखकर रुह कांप जाए। (वीडियो-नीचे)

 कीव पर हो रहा हमला

कीव पर हो रहा हमला

रूसी सेना लगातार यूक्रेन की राजधानी कीव पर हमला कर रही है। वहां पर बहुत से पत्रकार रिपोर्टिंग कर रहे। बुधवार को एक न्यूज चैनल की टीम वहां पर वीडियो शूट कर रही थी। रिपोर्टर ने जैसे बोलना शुरू किया, उसे वहां पर आवाज सुनाई दी। इसके बाद वो पीछे मुड़कर देखने लगा, लेकिन उसके बाद जो हुआ वो हैरान कर देने वाला था।

दिन जैसा था उजाला

दिन जैसा था उजाला

रिपोर्टर ने जैसे पीछे मुड़कर देखा, वैसे ही तेज आवाज आई। इसके बाद वहां पर इतनी तेज रोशनी हुई, मानो वो दिन का उजाला हो। कुछ सेकेंड के बाद फिर से अंधेरा छा गया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। स्थानीय चैनल्स ने बताया कि वो रूसी सेना द्वारा किया गया विस्फोट था। आशंका जताई जा रही है कि आने वाले दिनों में रूसी सेना हमला तेज कर सकती है।

 कुछ दिनों पहले भी ऐसी ही घटना

कुछ दिनों पहले भी ऐसी ही घटना

कुछ दिनों पहले यूक्रेन में रिपोर्टिंग कर रहे एक ऑस्ट्रेलियाई फोटो जर्नलिस्ट ने भी इसी तरह का वीडियो शेयर किया था। जिसमें उसके ऊपर से मिसाइल उड़ते हुए देखी गई। वीडियो में पत्रकार को कहते सुना जा सकता है कि रूस ने यूक्रेन के खिलाफ युद्ध का ऐलान कर दिया है। तभी एक मिसाइल आसमान से गुजरती है, जिसे देख पत्रकार चिल्लाता है 'ये मिसाइल है, मिसाइल।' वीडियो में नजर आ रहे फोटो जर्नलिस्ट का नाम ब्राइस विल्सन है।

क्या हैं हालात?

क्या हैं हालात?

यूक्रेन की स्टेट इमरजेंसी सर्विस ने दावा किया है कि रूसी आक्रमण की शुरुआत के बाद से अब तक 2,000 से अधिक आम नागरिक मारे जा चुके हैं। इधर, रूसी रक्षा मंत्रालय के मुताबिक यूक्रेन में उसके 498 सैनिकों की मौत हुई और 1,597 अन्य घायल हैं। वहीं यूक्रेन ने युद्ध में अब तक 7,000 से अधिक रूसी सैनिकों के मारे जाने का दावा किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+