VIDEO: न्यूक्लियर टॉक बाद ट्रंप की लिमोजिन कार को देखकर किम ने कुछ तरह किया रिएक्ट
सिंगापुर। सिंगापुर में नॉर्थ कोरिया के सुप्रीम लीडर किम जोंग उन और अमेरिकी राष्ट्रपति के बीच एतिहासिक समिट खत्म हो चुकी है। जहां एक तरफ नॉर्थ कोरिया ने अपने परमाणु हथियारों को खत्म करने पर प्रतिबद्धता जताई, तो दूसरी तरफ डोनाल्ड ट्रंप ने भी नॉर्थ कोरिया को सुरक्षा देने का वादा किया। सिंगापुर में दोनों नेताओं ने कई मुद्दों पर लंबी चर्चाएं की और एतिहासिक मीटिंग के बाद थोड़ा सा वक्त निकालकर डोनाल्ड ट्रंप ने किम जोंग उन को अपनी लिमोजिन कार भी दिखाई।

समिट के बाद डोनाल्ड ट्रंप और किम जोंग उन को कैपेला होटल के बाहर दुनियाभर के फोटोग्राफर्स के बीच टहलते हुए देखा गया। कैपेला रिजॉर्ट के बाहर अमेरिकी राष्ट्रपति की ब्लैक लिमोजिन कार खड़ी थी। ट्रंप और किम जब चलते-चलते लिमोजिन तक पहुंचे तो सीक्रेट सर्विस एजेंट ने ट्रंप के इशारे को समझते हुए कार का धीरे से दरवाजा खोला। लिमोजिन कार का दरवाजा भले ही कुछ सेकंड के लिए खुला, लेकिन किम ने बिना मौका गंवाते हुए ट्रंप की बख्तरबंद कार में अपनी नजर दौड़ा दी।
ट्रंप की कार देखने के बाद किम ने हल्के से मुस्कुराए और फिर राष्ट्रपति के साथ होटल में चले गए। ट्रंप की लिमोजिन आठ टन की बुलेटप्रूफ कार है और इसका उपनाम 'बीस्ट' है। यह कार अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी और फीचर्स से लैस है। हालांकि, किम जोंग उन भी नॉर्थ कोरिया से अपनी पर्सनल मर्सिडीज कार लेकर सिंगापुर पहुंचे थे।












Click it and Unblock the Notifications