सैंटा क्लॉज बनकर बच्चों को गिफ्ट्स देने अस्पताल जा पहुंचे पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा
वॉशिंगटन। पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा जो सबके फेवरिट हैं पिछले दिनों सैंटा क्लॉज बनकर कुछ बीमार बच्चों के बीच पहुंचे। बराक ओबामा ने सैंटा क्लॉज बनकर इन बीमार बच्चों को एक ऐसा सरप्राइज दिया जो उनके चेहरों पर मुस्कान ले आया। बराक को 'फादर क्रिसमस' के रूप में देखकर बच्चे खुशी से फूले नहीं समा रहे थे। ओबामा ने यहां पर बच्चों के साथ काफी समय बिताया, उन्हें कई गिफ्ट्स दिए और उन्हें गले से लगाया।

ओबामा ने कहा थैंक्यू
अमेरिका के 44वें राष्ट्रपति बराक ओबामा पिछले दिनों वॉशिंगटन के चिल्ड्रेन्स नेशनल हॉस्पिटल पहुंचे। सैंटा क्लॉज की हैट पहने और पीठ पर सैंटा की ही तरह गिफ्ट्स का बैग टांगे बराक को देखकर बच्चों के चेहरे पर मुस्कान आ गई। ओबामा ने हॉस्टिपल के स्टाफ को थैंक्यू भी कहा। ओबामा ने स्टाफ से कहा, 'मैं आप सभी को थैंक्यू बोलना चाहता हूं।' स्टाफ भी ओबामा को देखकर फूला नहीं समा रहा था। ओबामा ने अपने ट्विटर हैंडल पर इससे जुड़ा एक वीडियो भी शेयर किया है। ओबामा ने कहा है कि अस्पताल में उन्हें बहुत ही प्यारे बच्चों और उनके परिवारवालों से मिलने का मौका मिला।

क्रिसमस कैरोल गाते हुए बच्चों के पास पहुंचे ओबामा
ओबामा ने कहा कि दो बेटियों का पिता होने के नाम वह सिर्फ उस स्थिति का अंदाजा ही लगा सकते हैं जहां पर बच्चों के आसपास नर्स, हॉस्पिटल स्टाफ और सिर्फ वे लोग होते हैं जो उनकी परवाह कर रहे होते हैं। यही सबसे महत्वपूर्ण बात होती है। ओबामा अभी वॉशिंगटन में ही रहते हैं। पिछले वर्ष ओबामा सैंटा क्लॉज के अंदाज में मीडिल स्कूल के बच्चों के बीच पहुंचे थे। ओबामा क्रिसमस कैरोल गा रहे थे और बच्चों को गले से लगा रहे थे। बच्चे भी बस एकटक ओबामा को देख रहे थे।
बच्चों ने ली सेल्फी
ओबामा को देखकर एक छोटी बच्ची की आंखों में आंसू गए। ओबामा ने गले लगाकर उसे चुप कराया और फिर उसे उसका गिफ्ट दिया। कुछ बच्चों ने ओबामा के साथ सेल्फी ली तो कुछ बड़ी उत्सुकता से अपने-अपने गिफ्ट्स देखने में लगे थे।












Click it and Unblock the Notifications