Video:जिमी फैलॉन ने कैसे उड़ाया बाबा राम रहीम का मजाक
न्यूयॉर्क। मशहूर अमेरिकी कॉमेडियन, एक्टर और टेलीविजन होस्ट जिमी फैलॉन ने अपने एक शो में कुछ ऐसा कर दिया है जिसकी वजह से डेरा सच्चा सौदा के बाबा राम रहीम गुरुमीत सिंह के अनुयायियों को बुरा लग सकता है।

जिमी ने अपने शो के एक एपिसोड में गुरुमीत सिंह और उनकी फिल्म 'मैसेंजर ऑफ गॉड' के गाने 'लव चार्जर' का जमकर मजाक उड़ाया है।
जिमी का शो 'द टुनाइट शो' 29 मार्च को टेलीकास्ट हुआ था। इस शो में जिमी शो के सेगमेंट 'डोंट प्ले' में कुछ गानों का जिक्र कर रहे थे।
बाबा राम रहीम का मजाक उड़ाने पर कीकू गए जेल
इसमें सबसे पहला गाना जिसका जिक्र जिमी ने किया वह 'लव चार्जर' था। जिमी इस सेगमेंट में दुनिया के भद्दे गानों के तौर पर दुनियाभर के कुछ गानों को शामिल करते हैं। जिमी ने दर्शकों से पूछा कि क्या उन्होंने आज से पहले कभी इस गाने को सुना है जिसका नाम लव चार्जर है।
हालांकि इस शो में बाकी लोगों का भी मजाक बनाया गया है लेकिन गुरुमीत सिंह के मजाक उड़ाने का मसला थोड़ा गंभीर हो जाता है।
अगर आपको याद हो तो उनके अनुयायियों ने जनवरी में भारतीय टीवी एक्टर कीकू शारदा को अपने एक शो में उनकी नकल करने की वजह से जेल तक भिजवा दिया था।












Click it and Unblock the Notifications