VIDEO: पिता ने तेजी से मोड़ी कार, खिड़की से बाहर गिरा दस माह का बच्चा
नई दिल्ली। एक वीडियो सामने आया है, जिसमें चलती कार से एक दस माह का बच्चा गिरता दिख रहा है। वीडियो देखने से लग रहा कि खिड़की थोड़ी सी खुली थी, ऐसे में जब ड्राइवर ने मोड पर गाड़ी को घुमाया तो बच्चा गिर गया। हादसा चीन के जियानशु शहर में हुआ है। इसस दौरान कार चला रहे पिता को भी ध्यान नहीं था कि बच्चा पीछे बैठा है। सड़क पर गिरे बच्चे को कुछ देर बाद एक शख्स आकर उठाता है।

गाड़ी चला रहे बच्चे के पिता को कुछ देर बाद अहसास होता है कि उनका बेटा कार में नहीं है, तो वो वापस लौटते हैं। इसके बाद वो बच्चे को अस्पताल लेकर जाते हैं। डॉक्टर के परीक्षण के बाद सामने आया है बच्चा बिलकुल ठीक है। हल्की-फुल्की खरोचें उसे आईं जिन पर मरहम पट्टी कर दी गई।












Click it and Unblock the Notifications