FIFA World Cup 2022: उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ वैश्विक नेताओं से मिले, ओपनिंग सेरेमनी में भी नजर आए
दरअसल, फीफा ने भारत को भी ओपनिंग सेरेमनी का हिस्सा बनने का न्योत भेजा था। ऐसे में उपराष्ट्रपति जगदीप धनकड़ ने ओपनिंग सेरेमनी में भारत का प्रतिनिधित्व किया।
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ (Jagdeep Dhankhar) ने कतर (Qatar) में फीफा विश्व कप 2022 (FIFA World Cup 2022) के इतर वैश्विक नेताओं (World Leaders) से मुलाकात की। 20 नवंबर को, उन्होंने जिबूती के राष्ट्रपति इस्माइल उमर गुएलेह, लाइबेरिया के राष्ट्रपति जॉर्ज वेह, सेनेगल के राष्ट्रपति मैकी सॉल, इक्वाडोर के उपराष्ट्रपति अल्फ्रेडो बोरेरो और लेबनान के प्रधान मंत्री नजीब मिकाती से मुलाकात की।

फीफा वर्ल्ड कप के इतर उपराष्ट्रपति की वैश्विक नेताओं से मुलाकात
बता दें कि, फीफा वर्ल्ड कप का आगाज हो चुका है। रविवार को ओपनिंग सेरेमनी के साथ ही फुटबॉल के सबसे बड़े उत्सव की शुरुआत हो गई। भारत भी इस फीफा विश्व कप का हिस्सा बना। दरअसल, फीफा ने भारत को भी ओपनिंग सेरेमनी का हिस्सा बनने के लिए न्योता भेजा था। उपराष्ट्रपति धनखड़ ने भारत का प्रतिनिधत्व किया। भारत के उपराष्ट्रपति दो दिन के दोहा दौरे पर हैं। उन्हें कतर के एमिर शेख तमिम बिन हमाद अल थानी ने न्योता भेजा था।

फीफा वर्ल्ड कप का आगाज, भारत को न्योता
फीफा वर्ल्ड कप का आगाज हो चुका है। रविवार को ओपनिंग सेरेमनी के साथ ही फुटबॉल के सबसे बड़े उत्सव की शुरुआत हो गई। इस फीफा वर्ल्ड कप का हिस्सा भारत भी बना। दरअसल, फीफा ने भारत को भी ओपनिंग सेरेमनी का हिस्सा बनने का न्योत भेजा था। ऐसे में उपराष्ट्रपति जगदीप धनकड़ ने ओपनिंग सेरेमनी में भारत का प्रतिनिधित्व किया। वह फिलहाल दो दिन के दौरे पर दोहा में हैं। उन्हें कतर के एमिर शेख तमिम बिन हमाद अल थानी ने न्योता भेजा था।

एंटोनियो गुतारेस से मिले उपराष्ट्रपति
इस दौरान उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने कतर में संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुतारेस, फीफा अध्यक्ष जियानी इन्फेंटिनो और अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति के अध्यक्ष थॉमस बाख के साथ भी मुलाकात की।आज, 21 नवंबर को अपनी यात्रा के दूसरे दिन भारतीय समुदाय के प्रमुख सदस्यों के साथ बातचीत करेंगे। वह कतर राष्ट्रीय संग्रहालय भी जाएंगे। साथ ही उपराष्ट्रपति प्रवासी भारतीय कामगारों के लिए काम करने वाले भारतीय सामुदायिक संगठनों के सदस्यों और 'राजस्थान परिवार कतर' के सदस्यों के साथ भी बातचीत करेंगे।
अरिंदम बागची ने ट्वीट किया
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने ट्वीट किया, 'उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ फीफा विश्व कप कतर 2022 के उद्घाटन में कतर के एमीर शेख तमीम बिन हमद अल थानी और अन्य गणमान्य व्यक्तियों के साथ शामिल हुए। फुटबॉल विश्व कप के उद्घाटन समारोह में भाग लेने के अलावा उपराष्ट्रपति यात्रा के दौरान भारतीय समुदाय के सदस्यों के साथ भी बातचीत करेंगे।'
-
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List -
KBC वाली तहसीलदार गिरफ्तार, कहां और कैसे किया 2.5 करोड़ का घोटाला? अब खाएंगी जेल की हवा -
Lockdown का PM मोदी ने क्या सच में ऐलान किया? संकट में भारत? फिर से घरों में कैद होना होगा?- Fact Check -
साथ की पढ़ाई, साथ बने SDM अब नहीं मिट पा रही 15 किलोमीटर की दूरी! शादी के बाद ऐसा क्या हुआ कि बिखर गया रिश्ता? -
Kal Ka Mausam: Delhi-Noida में कल तेज बारिश? 20 राज्यों में 48 घंटे आंधी-तूफान, कहां ओलावृष्टि का IMD अलर्ट? -
27 की उम्र में सांसद, अब बालेन सरकार में कानून मंत्री, कौन हैं सोबिता गौतम, क्यों हुईं वायरल? -
'मेरा पानी महंगा है, सबको नहीं मिलेगा', ये क्या बोल गईं Bhumi Pednekar? लोगों ने बनाया ऐसा मजाक -
Gajakesari Yoga on Ram Navami 2026: इन 4 राशियों की बदलेगी किस्मत, पैसा-सम्मान सब मिलेगा -
Uttar Pradesh Weather Alert: यूपी में 6 दिन का IMD अलर्ट! 36 जिलों में बारिश-आंधी, Lucknow में कैसा रहेगा मौसम












Click it and Unblock the Notifications