सुनाया ऐसा जोक्स, कि लग गया 55 लाख का जुर्माना

मियामी। हम अपने दोस्तों के बीच हंसी मजाक करते हैं। जोक्स सुनाते हैं। एक दूसरे की खींचाई करते हैं, लेकिन अब आपको ऐसा मजाक करना महंगा पड़ सकता हैं। आपको अपने जोक्स के बदले बड़ा जुर्माना भरना पड़ सकता है।जी हां अगर मजाक सही जगह या सही समय पर न हो तो उसका खामियजा भी भुगतना पड़ता है। ऐसा ही हुआ एक डॉक्टर के साथ। अमेरिका के मियामी एयरपोर्ट पर डॉक्टर ने एयरपोर्ट पर एक सुरक्षा जांच अधिकारी से ऐसा मजाक किया कि उसे अपने इस मजाक के बदले 55 लाख रुपए का जुर्माना भरना पड़ा।

maimi airport

60 साल के मेनुएल अल्वार्डो 22 अक्टूबर को मियामी एयरपोर्ट से बगोटा के लिए फ्लाइट पकड़ने एयरपोर्ट पर गए थे। एयरपोर्ट पर एक जांच अधिकारी ने उनसे नियमित तौर पूछे जाने वाला एक सवाल कर दिया।

इस पर उन्होंने कहा कि वह अपने बैग में सी-4 विस्फोटक ले जा रहे हैं। उसकी बात सुनकर सुरक्षा अधिकारी चौंक गए। उनकी बात सुनते ही बम निरोधक दस्ता और पुलिस अधिकारी हरकत में आए गए। बाद में वो बार-बार कहते रहे कि वो मजाक कर रहा है, लेकिन सुरक्षा अधिकारी नहीं मानें। उनपर 55 लाख 77 हजार रुपए का जुर्माना ठोक दिया गया।

इतना ही नहीं उनपर बम की अफवाह फैलाने और आपराधिक मूखतापूर्ण हरकत करने का भी आरोप लगाया है, लेकिन बाद में इस आरोप को हटा दिया गया। गौरतलब है कि 2001 में हुई 9/11 की आतंकी घटना के बाद से अमेरिका में सुरक्षा के इंतजाम काफी बढ़ गए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+