Venezuela crisis: अब अंतरिम राष्ट्रपति को गिरफ्तार करेगा अमेरिका? वेनेजुएला में आधी रात को फिर दिखा ड्रोन
Venezuela crisis 2026: वेनेजुएला की सत्ता में आए भूचाल ने पूरी दुनिया को सन्न कर दिया है। निकोलस मादुरो की गिरफ्तारी के ठीक दो दिन बाद, सोमवार (5 जनवरी 2026) की रात कराकस में राष्ट्रपति भवन (मिराफ्लोरेस पैलेस) के ऊपर गोलियों की गूंज सुनाई दी। आसमान में संदिग्ध ड्रोन दिखने के बाद सुरक्षाबलों ने अंधाधुंध हवाई फायरिंग शुरू कर दी, जिससे पूरी राजधानी में दहशत फैल गई।
यह तनावपूर्ण घटनाक्रम उस समय हुआ है जब देश की कमान अंतरिम राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज के हाथों में है। अमेरिका की सीधी चेतावनी और महल के पास हुई इस फायरिंग ने वेनेजुएला को गृहयुद्ध के मुहाने पर लाकर खड़ा कर दिया है।

राष्ट्रपति भवन के ठीक ऊपर अज्ञात ड्रोन दिखा
सोमवार की शाम राजधानी कराकस का आसमान गोलियों की रोशनी से लाल हो गया। राष्ट्रपति भवन के ठीक ऊपर अज्ञात ड्रोन मंडराते देखे गए, जिसे सुरक्षा एजेंसियों ने एक बड़े हमले या जासूसी की साजिश माना। जवाब में तैनात गार्ड्स ने तुरंत मोर्चा संभाला और एंटी-एयरक्राफ्ट गन से फायरिंग शुरू कर दी। हालांकि प्रशासन इसे केवल एक 'सुरक्षात्मक कार्रवाई' बता रहा है, लेकिन महल की दहलीज तक पहुंचे इन ड्रोनों ने नई सरकार की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
व्हाइट हाउस की सफाई: 'फायरिंग में हमारा कोई हाथ नहीं'
वेनेजुएला में मची इस अफरा-तफरी के बीच पूरी दुनिया की नजरें वाशिंगटन पर टिकी थीं। स्थिति की संवेदनशीलता को देखते हुए व्हाइट हाउस ने तत्काल बयान जारी कर स्पष्ट किया कि कराकस में हुई गोलीबारी में अमेरिका की कोई भूमिका नहीं है। अमेरिकी अधिकारियों ने CNN को बताया कि वे वेनेजुएला के हालात पर बारीकी से नजर रख रहे हैं। यह स्पष्टीकरण इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि मादुरो को अमेरिकी ऑपरेशन के तहत ही पकड़ा गया था, जिससे वेनेजुएला की जनता में अमेरिका को लेकर भारी संदेह है।
ये भी पढ़ें: Venezuela पर आक्रमण कर बुरे फंसे डोनाल्ड ट्रंप, रुबियो ने वेनेजुएला की सत्ता चलाने वाले दावे पर लिया यू-टर्न
Donald Trump Venezuela warning: ट्रंप की डेल्सी रोड्रिगेज को 'खुली चेतावनी'
निकोलस मादुरो की नाटकीय गिरफ्तारी के बाद डोनाल्ड ट्रंप के एक बयान ने वेनेजुएला में बारूद का काम किया है। ट्रंप ने अंतरिम राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज को सीधी चेतावनी देते हुए कहा कि यदि उन्होंने अमेरिका के साथ सहयोग नहीं किया, तो उनका अंजाम मादुरो से भी भयानक होगा। ट्रंप की इस 'बड़ी कीमत' वाली धमकी के बाद वेनेजुएला में दूसरे अमेरिकी हमले की आहट महसूस की जा रही है। यही कारण था कि जब सोमवार रात राष्ट्रपति भवन के ऊपर अज्ञात ड्रोन नजर आए, तो सुरक्षाबलों और जनता को लगा कि अमेरिका ने दोबारा हमला बोल दिया है, जिससे घबराहट में भारी गोलीबारी शुरू हो गई।
ये भी पढे़ं: Venezuela crisis 2026: इस देश के तांत्रिकों ने 5 दिन पहले ही बता दिया था मादुरो का क्या होगा, अब सच हुई बात
मादुरो न्यूयॉर्क की जेल में, वेनेजुएला में सत्ता संघर्ष तेज
एक तरफ पूर्व राष्ट्रपति निकोलस मादुरो न्यूयॉर्क की फेडरल कोर्ट में ड्रग तस्करी के आरोपों का सामना कर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ वेनेजुएला में सत्ता के लिए खींचतान चरम पर है। विपक्ष का मानना है कि मादुरो की गिरफ्तारी के बाद देश में एक बड़ा शून्य पैदा हो गया है, जिसे भरने के लिए सेना और राजनीतिक गुटों के बीच संघर्ष छिड़ सकता है। कराकस की सड़कों पर सन्नाटा है, लेकिन बख्तरबंद गाड़ियों की मौजूदगी इस बात का गवाह है कि वेनेजुएला में शांति केवल कागजों पर है।
ये भी पढे़ं: Venezuela Strike Timeline: ट्रंप ने Maduro को क्यों अरेस्ट किया? कब से दिल में थे ये अरमान? 72 घंटों का हिसाब












Click it and Unblock the Notifications