Venezuela crisis 2026: इस देश के तांत्रिकों ने 5 दिन पहले ही बता दिया था मादुरो का क्या होगा, अब सच हुई बात
Venezuela crisis 2026: वेनेजुएला में सत्ता परिवर्तन और तानाशाह निकोलस मादुरो की नाटकीय गिरफ्तारी ने पूरी दुनिया को हिला कर रख दिया है। लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा उन भविष्यवाणियों की हो रही है, जिन्होंने इस घटना के होने से पहले ही इसके संकेत दे दिए थे।
पेरू की राजधानी लीमा के तट पर जुटे तांत्रिकों ने साल 2026 की शुरुआत में ही यह दावा कर दिया था कि मादुरो की विदाई तय है और इसमें अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक नायक की भूमिका निभाएंगे। तांत्रिकों की ये बातें अब हकीकत में बदलती दिख रही हैं, जिससे हर कोई हैरान है।

Nicolas Maduro arrested: तांत्रिकों का वो रहस्यमयी अनुष्ठान
29 दिसंबर को पेरू के लीमा तट पर दुनिया के जाने-माने तांत्रिकों का जमावड़ा लगा था। हर साल होने वाले इस पारंपरिक अनुष्ठान में तांत्रिकों ने साल 2026 के लिए कई बड़ी भविष्यवाणियां कीं। इसी दौरान उन्होंने वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो की फोटो के साथ अनुष्ठान करते हुए यह कह दिया था कि अब उनका समय समाप्त हो गया है। तांत्रिकों ने भविष्यवाणी की थी कि मादुरो को सत्ता छोड़नी पड़ेगी और अमेरिका के कड़े एक्शन के कारण उनका सिंहासन डगमगा जाएगा।
ये भी पढे़ं: Venezuela Strike Timeline: ट्रंप ने Maduro को क्यों अरेस्ट किया? कब से दिल में थे ये अरमान? 72 घंटों का हिसाब
Donald Trump Venezuela action: ट्रंप बने मादुरो की विदाई के सूत्रधार
भविष्यवाणी में सबसे चौंकाने वाली बात अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का नाम लिया जाना था। तांत्रिक एना मारिया सिमेओन ने साफ कहा था कि ट्रंप इस पूरी विदाई की पटकथा लिखेंगे। शनिवार देर रात हुई सैन्य कार्रवाई और मादुरो की गिरफ्तारी ने इस भविष्यवाणी पर मुहर लगा दी है। अमेरिका द्वारा ड्रग तस्करी और नार्को-आतंकवाद के आरोपों के तहत मादुरो और उनकी पत्नी को हिरासत में लेकर अमेरिका ले जाना, ट्रंप की आक्रामक विदेश नीति का ही हिस्सा माना जा रहा है।
आधी सच और आधी गलत रही भविष्यवाणी
हालांकि तांत्रिकों ने मादुरो के पतन की बात तो सही कही, लेकिन उनके भागने की भविष्यवाणी गलत साबित हुई। तांत्रिक जुआन डे डियोस गार्सिया का मानना था कि मादुरो बचकर देश छोड़ देंगे और पकड़े नहीं जाएंगे। इसके विपरीत, मादुरो को उनके कराकस स्थित सुरक्षित घर से गिरफ्तार कर लिया गया। भविष्यवाणियों का यह मिला-जुला रिकॉर्ड तांत्रिकों की विश्वसनीयता पर सवाल तो उठाता है, लेकिन मादुरो की सत्ता जाने की मुख्य बात सच होने से लोग दंग हैं।
ये भी पढे़ं: US Military Operation Venezuela: 'अब तुम्हारी बारी', ट्रंप ने अब इस देश के राष्ट्रपति को दी धमकी
यूक्रेन युद्ध और भविष्य के संकेत
तांत्रिकों ने न केवल मादुरो, बल्कि वैश्विक शांति पर भी अपनी राय रखी। उन्होंने दावा किया कि इस साल यूक्रेन युद्ध का अंत होगा और दुनिया में शांति का झंडा लहराएगा। हालांकि, तांत्रिकों का पिछला रिकॉर्ड देखें तो यूक्रेन युद्ध पर उनकी पिछली भविष्यवाणियां सटीक नहीं रही हैं। फिर भी, पेरू के पूर्व राष्ट्रपति फुजीमोरी की मौत जैसी सटीक भविष्यवाणियों ने इन तांत्रिकों के दावों को एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय चर्चा का विषय बना दिया है।












Click it and Unblock the Notifications