मुस्लिम बच्‍चों को फ्रांस के स्‍कूलों में मिलेगा शाकाहारी खाना

पेरिस। फ्रांस में इन दिनों कऐ मुहिम जोर-शोर से चलाई जा रही। यहां पर एक सांसद स्‍कूलों में शाकाहारी खाने पर जोर दे रहे हैं और इस वजह से उन्‍होंने एक वेबसाइट के जरिए अभियान छेड़ रखा है।

Vegetarian-Food-France

फ्रांस के सांसद ईव जैगो स्‍कूलों में शाकाहरी भोजन की वकालत कर रहे हैं ताकि उन छात्रों को आसानी रहे जिनके पोर्क खाने की पाबंदी है।

जैगो ने चेंज.ओआरजी पर इस कैंपेन की शुरुआत की है। वह चाहते हैं कि स्‍कूलों ऑप्‍शन के तौर पर शाकाहारी खाना हर हाल में शामिल हो। उनकी इस अपील को काफी संख्‍या में लोगों का समर्थन भी मिल रहा है। अब तक करीब 73,000
लोगों ने उन्‍हें समर्थन दिया है।

इससे पहले इसी वेबसाइट पर ही फ्रांस के शहर शालों सु सोन शहर के मेयर जील पात्रे ने भी एक कैंपेन शुरू किया था। इस कैंपेन में उन्‍होंने फ्रांस के धर्मनिरपेक्ष मूल्यों को दोहराया था। उनके इस कैंपेन को 2,750 लोगों का समर्थन मिला।

इस वेबसाइट पर लिखा कि फ्रांस के हर कोने से और हर पृष्ठभूमि, आस्था और व्यवसाय के फ्रांसीसी लोगों ने इस अभियान के समर्थन और प्रोत्साहन के लिए संदेश भेजे हैं।

आपको बता दें कि फ्रांस के डीजां शहर के कोर्ट ने पिछले हफ्ते ही मेयर प्‍लात्रे के पोर्क पर बैन लगाने के कैंपेन के खिलाफ दायर याचिका को खारिज कर दिया है। लेकिन सांसद जैगो का कहना है कि अगर उनकी इस अपील को 75,000

लोगों का समर्थन मिल गया तो वह एक कानून बनाने का प्रस्ताव रखेंगे। फ्रांस यूरोप में यहूदियों की सबसे ज्‍यादा आबादी वाला देश भी है जबकि वहां रहने वाले मुसलमानों की आबादी 50 लाख के आसपास है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+