अमेरिका ने यूक्रेन को 50 मिलियन डॉलर की आर्थिक मदद का किया ऐलान

वॉशिंगटन, 11 मार्च। रूस के खिलाफ युद्ध के बीच अमेरिका की उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने यूक्रेन को आर्थिक मदद का ऐलान किया है। कमला हैरिस ने अपने संबोधन में कहा कि आज हम ऐलान कर रहे हैं कि यूक्रेन को मानवता के नाते 50 मिलियन डॉलर की मदद करेंगे। हम यूक्रेन को यह मदद युनाइटेड नेसंश के वर्ल्ड फूड प्रोग्राम के तहत देंगे। इसके साथ ही उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने कहा कि यूक्रेन में फंसे लोग जो बाहर जा रहे हैं उनकी मदद के लिए बहुत की कम समय में पोलैंड हाथ बढ़ाया है। तकरीबन 15 लाख शरणार्थियों के लिए पोलैंड ने हाथ बढ़ाया है, जिसका पोलैंड और पोलैंड की जनता पर भार बढ़ा है। ऐसे में आप लोग यूक्रेन से आने वाले लोगों के लिए जो काम कर रहे हैं उसमे हम आपकी मदद करेंगे।

kamala

Recommended Video

    Operation Ganga: Sumy में फंसे भारतीय छात्रों को कैसे निकाला गया, जानिए कहानी | वनइंडिया हिंदी

    बता दें कि रूस और यूक्रेन के बीच पिछले महीने से युद्ध चल रहा है, जिसमे अभी तक हजारों लोगों की जान जा चुकी है जबकि तकरीबन 15 लाख से अधिक लोग बेघर हो चुके हैं। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की लगातार दूनियाभर के देशों से रूस के खिलाफ युद्ध में यूक्रेन की मदद की अपील कर रहे हैं। इस बीच अमेरिका ने चेतावनी जारी करते हुए कहा था कि रूस यूक्रेन पर जैविक हथियारों का भी इस्तेमाल कर सकता है। जिसके बाद जेलेंस्की ने कहा कि रूस ने हमपर आरोप लगाया है कि हम जैविक हथियार बना रहे हैं। लेकिन अगर आपको रूस की योजना को समझना है तो ध्यान दीजिए कि रूस किस तरह के आरोप लगाया है। ऐसे में मुझे इस बात की चिंता हो रही है कि रूस यूक्रेन पर जैविक हथियार का प्रयोग कर सकता है।

    जेलेंस्की ने कहा कि मेरी धरती पर किसी भी तरह का कोई भी जैविक हथियार नहीं बनाया गया। अपने संदेश में जेलेंस्की ने कहा कि क्या रूस ने यूक्रेन पर जैविक हमले का फैसला ले लिया है। गौर करने वाली बात है कि पिछले दो दिनों में यूक्रेन से दो लाख से अधिक लोगों को बाहर निकाला जा चुका है। इसके साथ ही यूक्रेन की सेना लोगों को हर संभव मदद मुहैया कराने की कोशिश कर रही है और उन लोगों तक सहायता पहुंचा रही है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+