दूध नहीं पीने से बच्ची को घर पर अकेला छोड़ डिनर पर गया था कपल, लापरवाही के आरोप में मां गिरफ्तार
अमेरिका में हुई भारतीय मूल की बच्ची शेरिन मैथ्यू की मौत के केस में मां सीनी मैथ्यूज को पुलिस मे गिरफ्तार कर लिया है। सीनी मैथ्यूज और पति वेस्ले मैथ्यूज ने बिहार से शेरिन को गोद लिया था। वेस्ले पहले से ही पुलिस कस्टडी में हैं।
Recommended Video

टेक्सास। अमेरिका में हुई भारतीय मूल की बच्ची शेरिन मैथ्यू की मौत के केस में मां सीनी मैथ्यूज को पुलिस मे गिरफ्तार कर लिया है। सीनी मैथ्यूज और पति वेस्ले मैथ्यूज ने बिहार से शेरिन को गोद लिया था। वेस्ले पहले से ही पुलिस कस्टडी में हैं। पुलिस ने सीनी मैथ्यूज को बेटी शेरिन को रात में अकेला घर में छोड़ने के लिए गिरफ्तार किया है।


बच्ची को अकेला छोड़ चले गए डिनर पर
सिनी पर आरोप हैं कि उन्होंने बच्ची की देखभाल में लापरवाही बरती है। वेस्ले ने अपने बयानों से पलटते हुए पुलिस को कहा था कि शेरिन रात को दूध पीने से मना कर रही थी इसलिए मां-बाप उसे छोड़कर अपनी सगी बेटी के साथ रेस्टोरेंट में खाना खाने चले गए।

बयानों से बार-बार पलटता रहा पिता
वेस्ले ने पुलिस को बताया कि जब वो रेस्टोरेंट से खाना खाकर वापस घर लौटे तो शेरिन उन्हें किचन में मृत मिली। इससे पहले वेस्ले ने पुलिस को बताया था कि उसने शेरिन को रात 3 बजे घर से बाहर निकाल दिया था क्योंकि उसने दूध पीने से मना कर दिया था। इसके बाद अपने बयान से फिर पलटते हुए वेस्ले ने कहा था कि उसने खुद जबरदस्ती शेरिन को दूध पिलाया था जो उसकी नली में फंस गया था। उसके बाद उसने शेरिन की लाश को घर के पास ही ठिकाने लगा दिया।

सुषमा स्वराज ने मांगी रिपोर्ट
बच्ची को चोट पहुंचाने के आरोप में गिरफ्तार वेस्ले के अधिकतम 99 साल की जेल हो सकती है। मां वीनी मैथ्यूज को टेक्सास में सोमवार को फैमिली कोर्ट में पेश किया जाएगा। शेरिन की मौत के बाद विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने रिपोर्ट मांगी है। अमेरिका में मौजूद भारतीय एम्बेसी से इस मामले में रिपोर्ट मांगी गई है। शेरिन को गोद लेने की प्रक्रिया की भी जांच के आदेश दिए गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications