अमेरिका: बर्फीले तूफान से मची भयंकर तबाही, 1,000 फ्लाइट्स रद्द
अमेरिका में बर्फीले तूफान से भयंकर तबाही मच हुई है। लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। मध्य पश्चिम इलाके में बर्फीले तूफान की वजह से नौ इंच मोटी बर्फ की परत से पूरा इलाका ढंक गया। इस मौसम की वजह से शहर के स्कूलों को बंद करना पड़ा है। वहीं यातायात पर भी इसका काफी असर पड़ा है।

बर्फीले तूफान की वजह से ढेरों कारें दुर्घटनाग्रस्त हो गईं हैं तो वहीं एक हजार से ज्यादा फ्लाइटों को रद्द करना पड़ा है। अमेरिकी मीडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार 23 करोड़ नागरिकों को बर्फीली हवा का सामना करना पड़ा।
इस बर्फबारी से दो लोगों की मौत हो चुकी है। कहा जा रहा है कि पिछले तीन साल की अब तक की ये भयंकर बर्फबारी है। तीन साल पहले भी अमेरिका में ऐसी ही बर्फबारी देखने को मिली थी।
अमेरिकी मौसम विभाग ने अनुमान लगाया है ति मिडवेस्ट में अगले हफ्ते एक तूफान आ सकता है। इस बर्फबारी और बाढ़ से व्योमिंग से जॉर्जिया तक बीस राज्यों में अलर्ट जारी किया गया है। अनुमान लगाया जा रहा है कि न्यूयॉर्क के पश्चिमी इलाके में भी बर्फबारी होगी।
यह भी पढ़ें- इंडोनेशिया में भंयकर बस दुर्घटना, 27 की मौत, 16 घायल












Click it and Unblock the Notifications