इंडोनेशिया में भंयकर बस दुर्घटना, 27 की मौत, 16 घायल
नई दिल्ली। इंडोनेशिया के जावा आइसलैंड जावा पर एक टूरिस्ट बस के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने के बाद कम से कम 27 लोगों की मौत हो गई। हादसे में 16 लोग घायल हैं। ये बस टूरिस्ट को लेकर जा रही थी, बस में 40 लोग सवार थे। बस तब दुर्घटना का शिकार हो गई जब एक बाइक उससे टकरा गई और इसके बाद संतुलन खोकर बस ने कई बार पलटी। घायलों को अस्पताल ले जाया गया है। स्थानीय प्रशासन और लोग मिलकर राहतकार्य में जुटे हैं। बस में सवार ज्यादातर लोग जावा के बानते प्रान्त के तंगेरंग के रहने वाले थे।













Click it and Unblock the Notifications