अमेरिका की नॉर्थ कोरिया को दो टू, रद्द हो सकती है ट्रंप-किम के बीच की मुलाकात!

Recommended Video

    Donald Trump - Kim Jong के बीच होने वाली ऐतिहासिक मुलाकात पर गहराया खतरा, जानें वजह | वनइंडिया हिंदी

    नई दिल्ली। अमेरिका और उत्तर कोरिया के बीच पहली बार ऐतिहासिक मुलाकात होने जा रही है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस मुलाकात के बारे में ट्वीट करके खुद इसकी पुष्टि की है। इस मुलाकात के दौरान राष्ट्रपति ट्रंप कोरियाई महाद्वीप को पूरी तरह से परमाणु मुक्त बनाने पर जोर देंगे। लेकिन इस मुलाकात से पहले अभी भी संशय बरकरार है। दरअसल अमेरिका ने एक बार फिर से साफ किया है कि अगर उत्तर कोरिया ने किसी भी तरह की उकसावे वाली हरकत की तो इस शिखर वार्ता को रद्द किया जा सकता है।

    trump

    व्हाइट हाउस के उपसचिव राज शाह ने इस बाबत जानकारी देते हुए कहा कि हमारी नीति कोरियाई महाद्वीप के पूर्ण और स्थिर परमाणु निरस्त्रीकरण बनाना है, इसके लिए ट्रंप पूरी कोशिश करेंगे। उन्होंने कहा कि इस मुलाकात से पहले हमारे पास एक माह का वक्त है, इस दौरान अगर किसी भी तरह की उकसावे वाली हरकत की गई तो उसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आपको बता दें कि दोनों देशों के बीच यह ऐतिहासिक मुलाकात सिंगापुर में होगी। शाह ने बताया कि यह मुलाकात सिंगापुर मे इसलिए हो रही है क्योंकि दोनों देशों का राजनयिक संबंध सिंगापुर से बेहतर है।

    शाह ने बताया कि इस मुलाकात से पहले उत्तर कोरिया इस बात पर राजी हुआ है कि वह बैलिस्टिक मिसाइल और परमाणु परीक्षण नहीं करेगा। साथ ही उसने यह भरोसा दिया है कि वह अमेरिका और दक्षिण कोरिया के बीच चल रहे संयुक्त अभ्यास पर भी कुछ नहीं बोलेगा। इससे पहले सिंगापुर के प्रधानमंत्री ली सीन लुंग ने शुक्रवार को कहा कि शांति की दिशा में यह मुलाकात एक बड़ा कदम है। हमे उम्मीद है कि यह वार्ता कोरियाई महाद्वीप में शांति स्थापित करेगी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+