अमेरिकी FDA ने फाइजर की कोरोना वैक्सीन की बूस्टर शॉट देने की अनुमति दी
वॉशिंगटन, 23 सितंबर। अमेरिका के ड्रग रेग्युलेटरी ने फाइजर की कोरोना वैक्सीन की बूस्टर शॉट को दिए जाने की अनुमति दे दी है। यह बूस्टर शॉट उन लोगों को दिया जाएगा जिन्हें कोरोना से अधिक खतरा है। एफडीए ने बूस्टर शॉट 65 साल से अधिक उम्र वाले लोगों और उन वयस्कों को देने की अनुमति दी है जिन्हें कोरोना से अधिक खतरा है। गौर करने वाली बात है कि वैक्सीन की दो डोज दिए जाने के बाद भी कोरोना के नए वेरिएंट को देखते हुए लोगों को बूस्टर शॉट दिए जाने की चर्चा हो रही थी। वैज्ञानिकों ने भी इसके पक्ष में तर्क दिए थे, जिसके बाद आखिरकार एफडीए ने इसकी अनुमति दे दी है।

एफडीए ने वयस्कों के बूस्टर शॉट की अनुमति दी है। जिन लोगों को कोरोना से काफी ज्यादा खतरा है उन्हें फाइजर-बायोएनटेक वैक्सीन की बूस्टर शॉट दी जाएगी। दरअसल स्वास्थ्यकर्मी और कई अन्य लोग नौकरी की वजह से कोरोना वायरस के संक्रमण की जद में आने की ज्यादा संभावना होती है, ऐसे लोग जिनकी तबीयत बहुत ज्यादा खराब हो उन्हें भी वैक्सीन की बूस्टर डोज दी जाएगी। बता दें कि अमेरिका में मेडिकल स्टोर, हेल्थ क्लीनिक और डॉक्टर में लाखों लोगों को वैक्सीन की बूस्टर डोज दी जाएगी।
गौर करने वाली बात है कि तकरीबन 22 मिलियन अमेरिकी लोगों को तकरीबन छह महीने पहले कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज लग चुकी है। इन लोगों को फाइजर बायोएनटेक वैक्सीन लगाई गई है। इसमे से तकरीबन आधे लोगों की उम्र 65 साल से अधिक है। लाखों लोगों ने मॉडर्ना, जॉनसन एंड जॉनसन की वैक्सीन लगवाई है। ऐसे में ये लोग अभी भी इंतजार कर रहे हैं कि वैक्सीन लगने के छह महीने बाद भी क्या उन्हें बूस्टर दी जाएगी। एफडीए की अनुमति के बाद लोगों को बूस्टर डोज देने का अभियान शुरू किया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications