अमेरिका में तेजी से बढ़ी इस्लाम और यहूदियों खिलाफ नफरत, बाइडेन का देश क्यों हो रहा असहिष्णु?

Islamophobia in US: इजराइल पर हमास का हमला और फिर इजराइल के पलटवार के बाद से अमेरिका का समाज तेजी से बंटा है। अमेरिका में एंटी मुस्लिम और एंटी यहूदी विरोधी भावनाओं में तेजी से विस्तार हुआ है।

काउंसिल ऑन अमेरिकन-इस्लामिक रिलेशंस (केयर) की एक नई रिपोर्ट से पता चला है, कि पिछले महीने इजरायल और हमास के बीच युद्ध छिड़ने के बाद अमेरिका में इस्लामोफोबिया और अरब विरोधी भावना में तेज वृद्धि देखी जा रही है।

7 अक्टूबर से 4 नवंबर के बीच केयर को लगातार मदद के लिए रिपोर्ट्स मिलीं, जिसके आधार पर बनाई गई रिपोर्ट्स से पता चलता है, कि पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में मुस्लिम विरोधी और अरब विरोधी घटनाओं की संख्या में 216% की वृद्धि हुई है।

Islamophobia in US

अमेरिका में इस्लामोफोबिया में इजाफा

साल 2022 में केयर ने सिर्फ 406 शिकायतें दर्ज की थीं, लेकिन पिछले एक महीने में शिकायतों की संख्या में तेजी से इजाफा हुआ है।

केयर ने जो सबसे कॉमर रिपोर्ट्स दर्ज की हैं, उनमें फ्रीडम ऑफ स्पीच से संबंधित सबसे ज्यादा 23.39 प्रतिशत मामले थे। दूसरा सबसे आम प्रकार रोजगार भेदभाव था, जिसके 20.56% मामले थे। तीसरा सबसे आम प्रकार घृणा अपराध था, जिसमें 15.32% मामले शामिल थे। केयर ने यह भी बताया, कि 9.2% मामलों में शिक्षा और दूसरी तरह की बदमाशियां शामिल थीं।

केयर के अनुसंधान और एडवोकेट डायरेक्टर कोरी सैलर ने कहा, कि "इस्लामोफोबिक और फिलिस्तीन विरोधी बयानबाजी, जिसका इस्तेमाल गाजा में फिलिस्तीनियों के खिलाफ हिंसा को उचित ठहराने और यहां अमेरिका में फिलिस्तीनी मानवाधिकारों के समर्थकों को चुप कराने के लिए किया गया है, उसने कट्टरता में इस अभूतपूर्व वृद्धि में योगदान दिया है।"

उन्होंने कहा कि "अमेरिकी मुसलमानों को इस्लामोफोबिक पूर्वाग्रह की सबसे बड़ी लहर का सामना करना पड़ रहा है, जैसा कि हमने दस्तावेज किया है।" उन्होंने कहा, कि "जब डोनाल्ड ट्रम्प अमेरिका के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार फिर से बने हैं, तो उन्होंने मुसलमानों के अमेरिका में प्रवेश पर प्रतिबंध लगाने का आह्वान किया है।"

उन्होंने कहा, कि "राजनीतिक नेताओं, निगमों, मीडिया आउटलेट्स, नागरिक संगठनों और अन्य सभी को कट्टरता में इस वृद्धि को समाप्त करने में भूमिका निभानी होगी।"

Islamophobia in US

यहूदियों के खिलाफ नफरत में इजाफा

वहीं, दूसरी तरफ 7 अक्टूबर को हमास के इजराइल पर हमले के बाद, जब इजराइल ने हमास के खिलाफ पलटवार किया, तो फिर अमेरिका में रहने वाले यहूदियों के खिलाफ भी भावनाओं का विस्तार हुआ है। यहूदी अपने खिलाफ काफी ज्यादा हिंसा का सामना कर रहे हैं।

एंटी-डिफेमेशन लीग (एडीएल) ने 25 अक्टूबर को एक रिपोर्ट सार्वजनिक की है, जिसमें बताया गया है, कि यहूदी विरोधी घटनाओं की संख्या में साल दर साल लगभग 400% की वृद्धि हुई है। 7 से 23 अक्टूबर तक, एडीएल ने 312 यहूदी विरोधी घटनाएं दर्ज कीं, जिनमें से 190 सीधे तौर पर इजराइल और गाजा में संघर्ष से जुड़ी थीं।

एडीएल समूह ने कहा, कि पिछले साल इसी अवधि में, एडीएल को केवल 64 घटनाएं मिलीं, जिनमें से चार इज़राइल से संबंधित थीं। जबकि, अक्टूबर में, एंटी-डिफेमेशन लीग (एडीएल) ने यहूदियों के खिलाफ रिपोर्ट किए गए घृणा अपराधों में लगभग 214% की वृद्धि पर प्रकाश डाला है, जैसा कि न्यूयॉर्क पुलिस विभाग (एनवाईपीडी) ने भी संकेत दिया है।

एनवाईपीडी ने अक्टूबर में 101 हेट क्राइम की सूचना दी है, जिनमें से 69 ने यहूदियों पर निशाना बनाकर हमला किया गया। अक्टूबर 2020 में, NYPD ने 45 घृणा अपराधों की सूचना दी, जिनमें से 22 ने यहूदियों को लक्षित किया था।

एडीएल के नेता जोनाथन ग्रीनब्लाट ने कहा, कि "राजनीतिक नेताओं से लेकर सीईओ और विश्वविद्यालय के अध्यक्षों तक, सभी नेताओं पर यह अनिवार्य है, कि वे यहूदी विरोधी भावना और आतंकवाद की जोरदार और स्पष्ट रूप से निंदा करें।"

उन्होंने कहा, कि "यह कठिन नहीं है। शब्द मायने रखते हैं, और जब गाजा में युद्ध बढ़ रहा है, तो हम सत्ता में बैठे सभी लोगों को नफरत और आतंकवाद की निंदा करने के लिए अपने मंच का उपयोग करने के लिए प्रोत्साहित करते हैं, चाहे वह कहीं भी हो।''

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+