US Winter Storm: अमेरिका में कयामत की ठंड! 10,000 फ्लाइट रद्द, -34°C तक पहुंचा तापमान,18 राज्यों में इमरजेंसी
US Winter Storm 2026: भारत और दुनिया के अन्य हिस्सों में जारी कड़ाके की ठंड के बीच, अमेरिका इस समय सदी के सबसे भयानक बर्फीले तूफान 'बम चक्रवात' का सामना कर रहा है। इस कुदरती कहर ने महाद्वीप के दो-तिहाई हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया है, जिससे लगभग 20 करोड़ लोग प्रभावित हैं।
बर्फीली हवाओं और भारी हिमपात के कारण जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है। अब तक 10,000 से अधिक उड़ानें रद्द की जा चुकी हैं और 18 राज्यों में आपातकाल घोषित है। यह तूफान न केवल परिवहन बल्कि अर्थव्यवस्था और आम जनजीवन के लिए भी एक बड़ी चुनौती बनकर उभरा है।

USA, 10000 flights cancelled: आसमान में लगा 'ब्रेक', उड़ानों का महासंकट
अमेरिका में बर्फीले तूफान का सबसे भयावह असर हवाई यातायात पर पड़ा है। फ्लाइटअवेयर के अनुसार, शनिवार और रविवार को मिलाकर करीब 10,000 उड़ानें रद्द कर दी गईं, जिससे हजारों यात्री हवाई अड्डों पर फंस गए हैं। खराब दृश्यता और रनवे पर बर्फ की मोटी चादर के कारण विमानों का संचालन असंभव हो गया है। इसके अलावा, प्रमुख राजमार्गों पर बर्फबारी के कारण यातायात ठप है, जिससे लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुँचने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
ये भी पढ़ें: US Canada Tensions: 'चीन तुम्हें कच्चा चबा जाएगा', ट्रंप ने कनाडा के पीएम मार्क कार्नी को ऐसा क्यों कहा?
18 States Emergency USA: 18 राज्यों में इमरजेंसी और रिकॉर्डतोड़ ठंड
तूफान की गंभीरता को देखते हुए 18 राज्यों के गवर्नरों ने आपातकाल (Emergency) लागू कर दिया है। मौसम विभाग (NWS) ने चेतावनी दी है कि न्यू मैक्सिको से लेकर न्यू इंग्लैंड तक तापमान शून्य से 34 डिग्री सेल्सियस नीचे तक गिर सकता है। रिकॉर्ड-तोड़ ठंड और खतरनाक हवाओं के कारण लोगों से घरों के भीतर रहने की अपील की गई है। संघीय सरकार ने राहत कार्यों के लिए 30 बचाव दल तैयार किए हैं और लाखों की संख्या में भोजन सामग्री और कंबल वितरित किए जा रहे हैं।
ये भी पढ़ें: US Tariff on India: अमेरिका का गेम प्लान फेल! भारत ने चला ऐसा दांव कि आधे टैरिफ हटाने को मजबूर हुए ट्रंप
US Weather Update Hindi: बिजली के दामों में लगी 'आग' और सप्लाई ठप
तूफान के कारण बुनियादी ढांचा पूरी तरह चरमरा गया है। बिजली की मांग बढ़ने और आपूर्ति बाधित होने से थोक बिजली की कीमतें अचानक $200 से बढ़कर $3,000 प्रति मेगावॉट-घंटा तक पहुंच गई हैं। पूर्वी और मिड-अटलांटिक क्षेत्रों में लाखों लोगों के अंधेरे में रहने का खतरा मंडरा रहा है। ग्रिड ऑपरेटरों के लिए इस भीषण ठंड में सप्लाई बहाल रखना एक बड़ी चुनौती बन गया है। कई इलाकों में ट्रांसमिशन लाइनें गिरने से जनजीवन पूरी तरह ठप पड़ गया है।
ये भी पढ़ें: US Iran War: ईरान पर न्यूक्लियर अटैक करने जा रहा America? तेहरान का सुरक्षा घेरा तोड़ने पहुंचे US नेवी के जहाज
ग्रॉसरी स्टोर्स पर भारी भीड़ और स्कूल-कॉलेज बंद
खौफ के मारे लोग राशन और जरूरी सामान जुटाने के लिए ग्रॉसरी स्टोर्स पर उमड़ रहे हैं, जिससे अंडे, मीट और पानी जैसी बुनियादी चीजों की कमी हो गई है। सोमवार को फिलाडेल्फिया और ह्यूस्टन समेत कई शहरों में स्कूल-कॉलेज बंद कर दिए गए हैं। यहां तक कि नैशविल में मशहूर म्यूजिक शो बिना दर्शकों के आयोजित करने पड़े और लुइजियाना की ऐतिहासिक परेड भी रद्द कर दी गई। प्रशासन ने सोमवार तक स्थिति के और अधिक बिगड़ने की आशंका जताई है।












Click it and Unblock the Notifications