'इस्लामोफोबिया, नफरत बर्दाश्त नहीं', इजराइल- हमास युद्ध के बीच अमेरिका
Ameriaca over israel War, Israel Hamas war, Hamas in Gaza, America, Islamophobia, Islam fanaticism, hatred, Joe Biden, इजरायल हमास युद्ध, गाजा में हमास, अमेरिका, इस्लामोफोबिया, इस्लाम कट्टरता, नफरत, जो बाइडेन
इजरायल और हमास बीच जारी युद्ध के बीच अमेरिका ने बड़ा बयान दिया है। यूएस प्रेसिडेंट जो बाइडेन ने कहा है कि अमेरिका इस्लामोफोफिया को खारिज करता है। इजराइल और फिलिस्तीन दोनों देश सम्मान के साथ रहने के हकदार हैं। यहां शांति किसी भी कीमत पर मिले लेकिन जरूरी है।
हमास की ओर 7 अक्टूबर का इजराइल में भीषण नरसंहार के बाद अब गाजा में भीषण संघर्ष जारी है। इजराइल ने हमास के ठिकानों को तबाह करने के लिए हमले तेज कर दिए हैं। इस बीच इजराइल को कई देशों ने समर्थन और हर संभव मदद का अश्वासन दिया है। वहीं अमेरिका ने भी इस्लामोफोबिया की निंदा की है। जो बाइडेन ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा है कि अमेरिका में किसी के खिलाफ नफरत के लिए कोई जगह नहीं है।

अमेरिकी राष्ट्रपति ने अपने देशवासियों से इस्लामोफोबिया और कट्टरता के खिलाफ खड़े होने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा, "अमेरिकियों के रूप में हमें एक साथ आना चाहिए और इस्लामोफोबिया और सभी प्रकार की कट्टरता और नफरत को खारिज करना चाहिए। मैंने बार-बार कहा है कि मैं नफरत के सामने चुप नहीं रहूंगा।"
गाज में हमलों के बीच मानवीय सहायता जारी रखने पर राष्ट्रपति जो बाइडेन ने संतोष जताया। उन्होंने कहा, "सप्ताह के अंत में मानवीय सहायता का पहला काफिला गाजा में सीमा पार कर गया और जरूरतमंद फिलिस्तीनियों तक पहुंच गया। मैंने इस संकट की शुरुआत से ही यह स्पष्ट कर दिया था कि मानवीय सहायता एक महत्वपूर्ण और तत्काल आवश्यकता है जिसे आगे बढ़ाना होगा। संयुक्त राज्य अमेरिका यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है कि गाजा में नागरिकों को हमास द्वारा हस्तक्षेप किए बिना भोजन, पानी, चिकित्सा देखभाल और अन्य सहायता मिलती रहेगी।"












Click it and Unblock the Notifications