US Vs Ukraine: ट्रंप से बहस पड़ी भारी! अमेरिका ने रोकी सैन्य मदद, अब घुटने टेकने को मजबूर जेलेंस्की?
US Vs Ukraine: यूक्रेन और अमेरिका के बीच संबंधों में तनाव बढ़ता जा रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यूक्रेन को दी जाने वाली सभी सैन्य सहायता पर रोक लगाने का आदेश दिया है। यह फैसला ऐसे समय पर आया है, जब यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की और ट्रंप के बीच ओवल ऑफिस में बहस हो गई थी।
ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक, ट्रंप तब तक सैन्य सहायता जारी नहीं करेंगे, जब तक यूक्रेन 'शांति की प्रतिबद्धता' नहीं दिखाता। अमेरिका ने सभी सैन्य उपकरणों की शिपमेंट को भी रोक दिया है, जिसमें हथियार, विमान और जहाजों पर लदे उपकरण भी शामिल हैं।

यह फैसला ओवल ऑफिस में ट्रंप और जेलेंस्की की गर्मागर्म बहस के कुछ दिनों बाद आया। दरअसल, जेलेंस्की अमेरिका से रूसी आक्रमण के खिलाफ सुरक्षा गारंटी मांग रहे थे, लेकिन ट्रंप ने उनकी मांग को नकार दिया।
व्हाइट हाउस विवाद के बाद क्यों बढ़ा तनाव?
- ओवल ऑफिस में झड़प: ट्रंप और जेलेंस्की की मुलाकात के दौरान खनिजों के सौदे पर चर्चा हो रही थी, लेकिन जब जेलेंस्की ने रूस के खिलाफ सुरक्षा की गारंटी मांगी, तो ट्रंप नाराज हो गए।
- ट्रंप के डिप्टी जेडी वेंस ने भी जेलेंस्की की आलोचना की और उन्हें 'कृतघ्न' बताया।
- ट्रंप ने जेलेंस्की पर 'तीसरे विश्व युद्ध के साथ जुआ खेलने' का आरोप लगाया और कहा कि वह रूस-यूक्रेन युद्ध जल्द खत्म करना चाहते हैं।
पहले जारी थी सैन्य मदद, अब क्यों रोकी गई?
जनवरी में अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने विदेशी सहायता पर 90 दिनों के लिए रोक लगाने की घोषणा की थी, लेकिन फिर भी यूक्रेन को सैन्य सहायता मिलती रही। अब ट्रंप ने इसे पूरी तरह बंद करने का फैसला किया है।
Zelensky on his Kneel: क्या जेलेंस्की घुटने टेकने पर मजबूर?
यूक्रेन की सबसे बड़ी ताकत अमेरिका का समर्थन रहा है। लेकिन, अब जब अमेरिका ने हाथ खींच लिए हैं, तो जेलेंस्की के लिए मुश्किलें बढ़ सकती हैं। यूरोप के नेता अब एक नए शांति समझौते पर काम कर रहे हैं, जिसे अमेरिका के सामने रखा जाएगा।
क्या रूस को मिलेगा फायदा?
अमेरिका की इस कार्रवाई से रूस को फायदा मिल सकता है। अगर यूक्रेन को अमेरिकी हथियारों की आपूर्ति बंद हो जाती है, तो युद्ध में रूस की स्थिति मजबूत हो सकती है।
अब देखना यह होगा कि क्या जेलेंस्की ट्रंप की शर्तें मानकर समझौता करेंगे या फिर वह किसी नए सैन्य सहयोगी की तलाश करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications