कमला हैरिस ने कहा-डोनाल्ड ट्रंप बता दें कि वह कोरोना की वैक्सीन नहीं बना रहे हैं
वॉशिंगटन। बुधवार को अमेरिका में राष्ट्रपति चुनावों से पहले रिपब्लिकन और डेमोक्रेटिक पार्टी के उप-राष्ट्रपति पद के उम्मीदवारों की बहस हुई। डेमोक्रेटिक पार्टी की भारतीय मूल की कमला हैरिस और रिपब्लिकन पार्टी के उप-राष्ट्रपति माइक पेंस के बीच बहस हुई। उटा की साल्ट लेक सिटी में हुई इस बहस के साथ ही पहली बार भारतीय मूल के व्यक्ति ने चुनावों से पहले बहस में अपना डेब्यू किया। दोनों उम्मीदवारों को 10 मिनट के अंदर नौ मुद्दों पर बोलना था। इतने ही समय में हर उम्मीदवार से सवाल भी पूछे जाने थे।
Recommended Video

'हमें बता दीजिए कि मैं वैक्सीन नहीं बना रहा'
कमला हैरिस ने इस बहस के दौरान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर कोरोना वायरस वैक्सीन को लेकर जबरदस्त हमला बोला। कमला हैरिस ने कहा, अगर डोनाल्ड ट्रंप हमें बता दें कि मैं वैक्सीन नहीं बना रहा हूं तो फिर हमें इस पर आगे बढ़ना चाहिए।' उन्होंने कहा कि अमेरिका के लोगों ने इतिहास में पहली बार किसी राष्ट्रपति को इतना नाकाम होते देखा है। उप राष्ट्रपति जो भी दावे कर रहे हैं कि कोरोना वायरस पर उनके प्रशासन ने क्या किया है, उनमें से एक भी प्रयास सफल नहीं हुआ है। हैरिस के शब्दों में, ' हमारे देश में इस वायरस की वजह से 210,000 लोगों की मौत हो चुकी है।' कमला हैरिस के मुताबिक उन्हें कोरोना वायरस के बारे में मालूम था और उन्होंने किसी कुछ नहीं बताया। हैरिस ने कहा कि सबकुछ जानते हुए भी राष्ट्रपति चाहते थे कि लोग शांत रहे। हैरिस ने ट्रंप प्रशासन पर स्वास्थ्य और टैक्स को लेकर अपारदर्शिता बरतने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि अगर यह पता लग जाए कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के पास किसका पैसा है। अमेरिकी नागरिकों को यह जानना चाहिए कि कौन उनके फैसलों को प्रभावित कर रहा है।












Click it and Unblock the Notifications