US Thunderbirds F16: करोड़ों की कीमत का फाइटर जेट क्रैश, पायलट ने लास्ट मूवमेंट पर इस तरह बचाई जान

अमेरिका में बुधवार सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। अमेरिकी वायु सेना की एलीट 'थंडरबर्ड्स' (Thunderbirds) टीम का एक F-16 फाइटर जेट दक्षिणी कैलिफोर्निया के रेगिस्तान में क्रैश हो गया। गनीमत यह रही कि पायलट समय रहते विमान से बाहर निकलने (इजेक्ट करने) में सफल रहा और उसकी जान बच गई।

अधिकारियों के मुताबिक, यह हादसा सुबह करीब 10:45 बजे हुआ। जेट सैन बर्नार्डिनो काउंटी (San Bernardino County) के ट्रोना एयरपोर्ट के पास एक सुनसान रेगिस्तानी इलाके में गिरा।

F 16 crashed

अमेरिकी वायु सेना के प्रवक्ता स्टाफ सार्जेंट जोवांटे जॉनसन ने पुष्टि की है कि पायलट ने टक्कर से ठीक पहले इजेक्ट कर दिया था। फिलहाल पायलट की हालत स्थिर है और उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। विमान के गिरते ही वहां एक धमाका हुआ और आसमान में काले धुएं का गुबार छा गया। इस F-16C फाइटिंग फाल्कन विमान की कीमत करीब 2 करोड़ डॉलर (लगभग 167 करोड़ रुपये) बताई जा रही है। क्रैश के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। वायु सेना ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

क्या है 'थंडरबर्ड्स' टीम?
यह जेट अमेरिकी वायु सेना की आधिकारिक हवाई प्रदर्शन टीम, थंडरबर्ड्स का हिस्सा था। इस टीम का बेस लास वेगास के पास नेलिस एयर फोर्स बेस (Nellis Air Force Base) में है, जो दुर्घटनास्थल से करीब 200 मील पूर्व में है। 1953 में अपने गठन के बाद से, थंडरबर्ड्स अपने खतरनाक और सटीक हवाई करतबों के लिए दुनिया भर में मशहूर हैं। हवा में करतब दिखाते समय (जैसे कि 'डेल्टा लूप'), कई बार इन जेट्स के बीच की दूरी महज 18 इंच रह जाती है, जो इनकी जबरदस्त ट्रेनिंग और सटीकता को दर्शाता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+