9/11 आतंकी हमले में अमेरिकी नागरिक अब सऊदी अरब पर चला सकेंगे केस

वाशिंगटन। अमेरिका पर 9/11 हमले के पीड़ितों को सऊदी सरकार के खिलाफ केस करने का अधिकार देने वाला बिल सीनेट ने पास कर दिया है।


निचले सदन को भेजा जाएगा बिल

इस बिल का नाम जस्टिस अगेंस्ट स्पॉन्सर्स ऑफ़ टेररिज्‍म एक्ट को अब अमेरिकी संसद के निचले सदन यानी हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स में भेजा जाएगा। अगर ये बिल कानून बनाया तो हमले के पीड़ितों के परिवार सऊदी सरकार के किसी भी ऐसे सदस्य के खिलाफ केस कर सकेंगे जिनकी इन हमलों में भूमिका मानी जा सकती है।

सऊदी अरब के थे हाईजैकर्स

सऊदी अरब 2001 में हुए इन हमलों के पीछे अपनी किसी भूमिका से इनकार करता है। वर्ल्ड ट्रेड सेंटर और पेंटागन पर हुए हमले में क़रीब 3000 लोगों की मौत हुई थी। हमले के शामिल 19 हाइजैकर्स में से 15 सऊदी नागरिक थे। हालांकि साल 2004 में 9/11 आयोग की रिपोर्ट में कहा गया था कि इस बात के कोई सबूत नहीं हैं कि सऊदी सरकार ने हमलों में शामिल लोगों को किसी तरह की कोई मदद की थी।

ओबामा को नहीं बिल की उम्‍मीद

वही अमेरि‍का के राष्‍ट्रपति बराक ओबामा को इस बात की कोई उम्मीद नहीं कि निचले सदन में मौजूद सीनेटर्स इसे कानून बनने देंगे। वहीं सऊदी अरब के विदेश मंत्री ने चेतावनी दी है कि इसके नतीजे में सऊदी सरकार अमेरिका में अपने निवेश से हाथ खींच सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+