लादेन के बेटे हमजा ने सीरिया में मौजूद आतंकियों से की साथ आने की अपील

वाशिंगटन। जहां एक ओर पूरी दुनिया सीरिया और इराक में मौजूद आईएसआईएस जैसे खतरनाक आतंकी संगठन से निपटने के सारे प्रयास कर रही है तो वहीं दूसरी ओर अल कायदा फिर से ताकत बटोरने लगा है। अल कायदा के सरगना और खतरनाक आतंकी रहे ओसामा बिन लादेन के बेटे हमजा बिन लादेन अब अपने बाप की विरासत को संभालने के लिए तैयार हो चुका है।

Osama Bin Laden’s son Hamza Bin Laden all set to take over Al Qaeda

सक्रिय हुआ हमजा बिन लादेन

लादेन की मौत के बाद अब हमजा को अल कायदा की जिम्‍मेदारी देने की पूरी तैयारी कर ली गई है। सीएनएन के एक खबर के मुताबिक हमजा बिन लादेन अब सक्रिय होने लगा है। इसी हफ्ते हमजा का का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वह जेहाद के नाम पर युवाओं को एकजुट कर रहा है।

जेहाद की बात कर रहा है हमजा

सीएनएन के मुताबिक इस हफ्ते अलकायदा की ओर से एक वीडियो जारी किया गया है। इसमें हमजा को जेहाद की बात करते हुए सुना गया है। वर्तमान में हमजा अल कायदा का प्रवक्ता है लेकिन जल्द ही उसे बड़ी जिम्‍मेदारी दी जा सकती है।

जेहादी भाषा को बोलनेे वाला हमजा

हमजा को सीरिया में सक्रिय आतंकियों से एकजुट होने की अपील की गई है। सीएनएन का मानना है कि अभी हमजा आईएसआईएस के बैनर तले ही अल कायदा को आगे बढ़ा रहा है। उसने इजरायल और अमेरिका का समर्थन करने वालों के खिलाफ लड़ाई की अपील की है। सीएनएन के मुताबिक हमजा अब जेहादी भाषा को बोलने और समझाने की कला को समझ गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+