युद्ध शुरू होने के बाद तीसरी बार इजराइल पहुंचे अमेरिकी विदेश मंत्री, एंटनी ब्लिंकन अब क्या प्लान लेकर गए?
Blinken reached Israel: हमास के खिलाफ इजराइली युद्ध शुरू होने के बाद अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन तीसरी बार इजराइल पहुंचे हैं। 7 अक्टूबर को हमास ने दक्षिणी इजराइल पर हमला किया था और उसके बाद इजराइली प्रधानमंत्री ने हमास का नामो-निशान मिटाने के इरादे के साथ जवाबी कार्रवाई की है, जिसमें सैकड़ों लोग मारे गये हैं।
लिहाजा, गाजा में हमास के खिलाफ युद्ध में नागरिकों को होने वाले नुकसान को कम करने के उपायों पर चर्चा करने के लिए अमेरिकी विदेश सचिव एंटनी ब्लिंकन शुक्रवार को इज़राइल पहुंचे हैं। शीर्ष अमेरिकी राजनयिक जॉर्डन में अरब शिखर सम्मेलन में जाने से पहले प्रधान मंत्री बेंजामिन नेतन्याहू सहित कई शीर्ष इजरायली अधिकारियों से मुलाकात करेंगे।

युद्ध शुरू होने के बात तीसरा दौरा
इजराइल पहुंचने के बाद अमेरिकी विदेश मंक्षी ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, कि "प्रधानमंत्री नेतन्याहू, राष्ट्रपति इशाक और दूसरे सरकारी अधिकारियों से मुलाकात के लिए फिर से इजराइल पहुंचा हूं। इजराइली अधिकारियों के साथ 'इजराइल के आत्मरक्षा के अधिकार' और गाजा में मानवीय मदद पहुंचाने के लिए बातचीत होगी।"
वहीं, अपने इजराइल के लिए अमेरिका से निकलने से पहले, एंटनी ब्लिंकन ने कहा था, कि वह यह सुनिश्चित करने के लिए इज़राइल से "ठोस कदम" उठाने की मांग करेंगे, कि फिलिस्तीनी नागरिकों को नुकसान कम हो, क्योंकि अमेरिकी राष्ट्रपति जो बिडेन ने भी संघर्ष में मानवीय विराम का आह्वान किया है।
टाइम्स ऑफ इज़राइल ने बताया है, कि 7 अक्टूबर को फिलिस्तीनी आतंकवादी समूह हमास द्वारा दक्षिणी इज़राइल पर बड़े पैमाने पर हमले के बाद लड़ाई शुरू होने के बाद से यह ब्लिंकन की इज़राइल की तीसरी यात्रा है, जिसमें 1,400 लोग मारे गए थे।

गाजा में हमास द्वारा संचालित स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, गाजा पट्टी में हमास के ठिकानों पर जवाबी कार्रवाई में इजरायली हमलों में अभी तक 9,000 से ज्यादा लोग मारे गए हैं।
एंटनी ब्लिंकन ने इजराइल के लिए रवाना होने से पहले संवाददाताओं से कहा, कि "हम गाजा में पुरुषों, महिलाओं और बच्चों को नुकसान कम करने के लिए उठाए जाने वाले ठोस कदमों के बारे में बात करेंगे।"
उन्होंने कहा, कि "यह कुछ ऐसा है, जिसके लिए संयुक्त राज्य अमेरिका प्रतिबद्ध है।" ब्लिंकन ने कहा, कि "जब मैं एक ढही हुई इमारत के मलबे से निकाले गए एक फिलिस्तीनी बच्चे - एक लड़के, एक लड़की - को देखता हूं, तो मुझे उतना ही झटका लगता है, जितना कि इजराइल या कहीं और किसी बच्चे को देखकर। तो यह कुछ ऐसा है, जिसका जवाब देना हमारा दायित्व है और हम देंगे।"
आपको बता दें, कि इससे पहले अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर ने कहा था, कि एंटनी ब्लिंकन एक बार फिर इजरायल के 'आत्मरक्षा के अधिकार' के लिए बाइडेन प्रशासन के समर्थन को रेखांकित करेंगे, लेकिन नागरिक हताहतों को कम करने और यह सुनिश्चित करने के महत्व पर भी जोर देंगे, कि गाजा में निर्दोष फिलिस्तीनियों तक मानवीय सहायता पहुंचे।
गाजा में मानवीय मदद
इजराइल ने राफा क्रॉसिंग के जरिए भोजन और दवा ले जाने वाले 260 से ज्यादा ट्रकों को गाजा में दाखिल होने अनुमति दी है, लेकिन सहायता कर्मियों का कहना है, कि यह मात्रा काफी कम है। अमेरिका, मिस्र, इजराइल और कतर के बीच एक स्पष्ट समझौते के तहत लगभग 800 लोगों, जिनमें विदेशी पासपोर्ट वाले सैकड़ों फिलिस्तीनी और दर्जनों घायल शामिल हैं, उन्हें भी राफा क्रॉसिंग के माध्यम से गाजा पट्टी छोड़ने की अनुमति दी गई है।
एंटनी ब्लिंकन का इजराइल दौरा उस वक्त हो रहा है, जब अमेरिका के राष्ट्रपति बाइडेन ने गाजा में अपने अभियान के लिए इज़राइल को पूर्ण समर्थन और सैन्य सहायता बढ़ाने की कसम खाई है, हालांकि, उन्होंने फिलिस्तीनी पीड़ा के प्रति सहानुभूति भी जताई है।
उन्होंने गुरुवार को एक कार्यक्रम में कहा, कि "मुझे लगता है कि हमें युद्ध विराम की जरूरत है।" अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रवक्ता जॉन किर्बी ने बाद में स्पष्ट किया, कि इस तरह के ठहराव का क्या मतलब होगा। किर्बी ने संवाददाताओं से कहा, "मानवीय विराम... अस्थायी, स्थानीयकृत और केंद्रित है, जो एक विशेष उद्देश्य या उद्देश्यों, मानवीय सहायता अंदर और बाहर लोगों पर केंद्रित है।" (सभी तस्वीरें फाइल)












Click it and Unblock the Notifications