इजरायल-हमास युद्ध के बीच अमेरिकी विदेश सचिव एंटनी ब्लिंकन ने PM बेंजामिन नेतन्याहू से तीसरी बार मुलाकात की
इजरायल-हमास युद्ध के बीच अमेरिकी विदेश सचिव एंटनी ब्लिंकन ने शुक्रवार को तीसरी बार प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से मुलाकात की। इजरायली प्रधानमंत्री कार्यालय के आधिकारिक एक्स (ट्विटर) हैंडल पर एक पोस्ट में कहा कि पीएम बेंजामिन नेतन्याहू और अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन युद्ध शुरू होने के बाद तेल अवीव के किरया में तीसरी बार मुलाकात की है।
इजरायली प्रधान मंत्री कार्यालय ने अपने विस्तारित बैठक की शुरुआत में पीएम नेतन्याहू ने आईडीएफ प्रवक्ता द्वारा तैयार किए गए फुटेज को एंटनी ब्लिंकन और उनके प्रतिनिधिमंडल को क्लिप दिखाए। जिसमें 7 अक्टूबर को हमास द्वारा की गई भयावहता और नरसंहार को दर्शाया गया है।

एंटनी ब्लिंकन ने गुरुवार को इजरायली राष्ट्रपति इसाक हर्जोग से भी मुलाकात की। इजरायली राष्ट्रपति ने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन और एंटनी ब्लिकंन को धन्यवाद दिया है। हम नैतिक स्पष्टता के आपके मजबूत शब्दों इजरायल के आत्मरक्षा के अधिकार के लिए संयुक्त राज्य अमेरिका के सर्वसम्मत समर्थन और तत्काल और बिना शर्त की सराहना करते हैं। उनके बिना गुजरने वाला प्रत्येक क्षण बहुत पीड़ा का कारण है और हमास के अत्याचारों का एक और प्रतिबिंब है।
यह भी पढ़ें- 'आतंकवाद अस्वीकार्य है, लेकिन फिलिस्तीन का भी समाधान निकालना जरूरी', इजरायल-हमास युद्ध पर बोले एस जयशंकर









Click it and Unblock the Notifications