'मंगल ग्रह पर दिखे एलियंस के चमकने वाले पैरों के निशान', NASA ने जारी की तस्वीर
नई दिल्ली, 17 अप्रैल: हमारे सौरमंडल में 8 ग्रह हैं, लेकिन पृथ्वी को छोड़कर किसी दूसरे ग्रह पर जीवन के सबूत नहीं मिल पाए हैं। वैज्ञानिकों का मानना है कि मंगल ग्रह पर लाखों साल पहले पानी था, जिस वजह से वहां पर जीवन की कुछ संभावनाएं हो सकती हैं। इसके लिए एक रोवर भी नासा ने भेजा था, जो वहां से लगातार महत्वपूर्ण जानकारी भेज रहा है। अब लोगों ने मंगल पर एलियंस को लेकर नया दावा किया है।
Recommended Video

क्रेटर की तस्वीर की शेयर
अब नासा ने मंगल ग्रह के एक क्रेटर (गड्डे) की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है। जिसमें एक बड़ी सी चकाचौंध वाली आकृति दिख रही है। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी ने मंगल टोही ऑर्बिटर पर उच्च-रिजॉल्यूशन इमेजिंग साइंस एक्सपेरिमेंट (HiRISE) का इस्तेमाल करके इस फोटो को कैप्चर किया है।

फोटो के साथ लिखी ये बात
फोटो पोस्ट करते हुए नासा ने लिखा कि मार्टियन क्रेटर स्पॉट को चिह्नित करता है। आप मंगल ग्रह पर 0° देशांतर देख रहे हैं- लाल ग्रह पर ग्रीनविच अब्जर्वटॉरी। ग्रीनविच अब्जर्वटॉरी पृथ्वी के प्राइम मेरिडियन को चिह्नित करती है, जो एक उत्तर-दक्षिण रेखा है। ये परिभाषित करती है कि पूर्व पश्चिम से कहां मिलता है और खगोलीय जानकारियों के लिए शून्य-संदर्भ रेखा के रूप में उपयोग किया जाता है।

लोगों ने बताया एलियन
नासा की ये तस्वीर देख सभी हैरान हैं। बहुत से लोग इसे एलियंस का फुटप्रिंट बता रहे हैं। एक शख्स ने लिखा कि ईश्वर की सारी रचना सुंदरता को समाहित करती है और ब्रह्मांड बहुत ही खूबसूरत है। एक दूसरे यूजर ने लिखा कि जब मंगल पर गड्ढे इतने खूबसूरत दिखते हैं, तो वो ग्रह कितना खूबसूरत होगा।

जब दिखा एलियंस का बूट
इससे पहले नासा ने एक तस्वीर जारी की थी, जिसमें बडे़-बड़े पत्थर दिख रहे थे। उस दौरान यूएफओ एक्सपर्ट स्कॉट सी वारिंग ने दावा किया था कि उनको मंगल पर एलियन के होने के 100% सबूत मिले हैं। नासा तथ्यों को छुपा रहा है, जो पत्थर वहां पर दिख रहे हैं उनमें कुछ एलियंस के बूट हैं।












Click it and Unblock the Notifications