बिना बताए आधी रात बगराम एयरबेस को छोड़ गए अमेरिकी सैनिक, अफगान सेना को घंटो बाद चला पता

काबुल, 06 जुलाई। अफगानिस्तान से अमेरिकी सेना की घर वापसी के साथ ही संघर्ष वाले इलाकों में तालिबान की गतिविधियां तेज होने लगी हैं। अफगानिस्तान के बगराम एयरबेस से भी अमेरिकी सैनिकों की आखिरी टुकड़ी रवाना हो चुकी है। बेस पर से अमेरिका का नियंत्रण हटते ही वहां स्थानीय लोगों वहां के कीमती समान लूट लिए जिसके चलते सरकार को काफी नुकसान हुआ है। स्थानीय प्रशासन का कहना है कि अमेरिकी सेना बिना जानकारी दिए एयरबेस से अचानक रवाना हो गई जिसके चलते वहां सुरक्षा के इतंजाम नहीं किए जा सके।

US soldiers left Bagram airbase at midnight without informing Afghan army

बाद में जब स्थानीय प्रशासन को अमेरिकी सेना के जाने की सूचना मिली तो अफगान सुरक्षाबलों ने एयरबेस को अपने कब्जे में किया। बता दें बगराम एयरबेस पर साल 2001 से ही अमेरिकी सेना के नियंत्रण में था, खूंखार आतंकवादी ओसामा बिन लादेन को मारने के लिए अमेरिकी नेवी सील कमांडो ने यही पर ट्रेनिंग ली थी। बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक बेस के नए कमांडर जनरल असदुल्ला कोहिस्तानी ने बताया कि अमेरिकी सेना ने अफगानिस्तान सरकार को बिना बताए अचानक रात के अंधेरे में बगराम एयरबेस को खाली कर रवाना हो गए।

यह भी पढ़ें: अफगानिस्तान के दुर्लभ 'खजाने' पर ड्रैगन की काली नजर, हड़पने के लिए शी जिनपिंग ने बनाया प्लान

कमांडर जनरल असदुल्ला के मुताबिक अमेरिकी सेना शुक्रवार को स्थानीय समयानुसार 03:00 बजे बगराम से रवाना हुई और अफगान सेना को घंटों बाद इसका पता चला। बगराम में एक जेल होने की भी सूचना है जिसमें करीब पांच हजार तालिबानियों के कैद होने की बात कही जाती है। अमेरिकी सैनिकों की वापसी के साथ ही अब तालिबान भी एक-एक करके इलाकों को अपने नियंत्रण में लेने लगा है। कमांडर जनरल असदुल्ला ने कहा कि सूचना मिलने के बाद अफगान सुरक्षा बलों को लगा कि बगराम को भी तालिबान ने अपने कब्जे में ले लिया होगा। हालांकि वहां सिर्फ स्थानीय लोगों द्वारा लूटपाट ही की गई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+