अमेरिका ने कहा सर्जिकल स्‍ट्राइक भारत का रक्षा अधिकार, पाक को लगाई फटकार

वाशिंगटन। अमेरिका ने पाकिस्‍तान के कश्‍मीर मामलों के प्रतिनिधि के हालिया बयान पर पाक को कड़ी फटकार लगाई है। साथ ही भारत की ओर से हुई सर्जिकल स्‍ट्राइक का समर्थन किया है।

us-slams-pakistan-supports-surgical-strikes

भारत को रक्षा का पूरा अधिकार

पिछले दिनों कश्‍मीर मामलों के पाक प्रतिनिधि ने अमेरिका में कहा था कि अफगानिस्‍तान की शांति का रास्‍ता कश्‍मीर से होकर गुजरता है। अमेरिका ने इस बयान को सिरे से खारिज कर दिया है।

व्‍हाइट हाउस की ओर से साउथ एशिया मामलों के अधिकारी पीटर लावोय ने कहा है कि उरी आतंकी हमला सीमा पर से जारी आतंकवाद का साफ उदाहरण है। इसके तहत भारत ने जो भी कार्रवाई की वह उसके आत्‍मरक्षा के अधिकार के तहत है।

पाक को लगाई फटकार

लेवॉय ने पाक को सीमा पर भारी संख्‍या में सेना तैनात करने को लेकर फटकार लगाई है। पीटर ने कहा कि दोनों ही पक्षों को संयम बरतने की जरूरत है।

पीटर की मानें तो दोनों ही देश तीन बार युद्ध का अनुभव कर चुके हैं और एलओसी पर दोनों ने सेना तैनात कर रखी है। पीटर की मानें भारत और पाक के संबंध काफी टकराव से भरे हैं।

भारत होगा एनएसजी सदस्‍य

पीटर ने जानकारी दी कि अमेरिका यह सुनिश्चित करने की पूरी कोशिश कर रहा है कि भारत इस वर्ष के अंत तक परमाणु आपूर्तिकर्ता समूह (एनएसजी) का सदस्य बने।

लावोय ने कहा कि भारत अमेरिका संबंध अमेरिका के लिए बहुत गतिशील संबंध हैं। उन्होंने विश्व के दो सबसे बड़े लोकतंत्रों के बीच संबंध मजबूत करने में ओबामा प्रशासन की उपलब्धियां गिनाईं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+