Russia- Ukraine Conflict: यूक्रेन में रासायनिक हमले से पहले अमेरिका भेज रहा सुरक्षा उपकरण
नई दिल्ली, 2 अप्रैल। रूस और यूक्रेन बीच संघर्ष (Russia Ukraine Confict) पिछले एक महीने से अधिक समय से जारी है। हमले में दोनों देशों को भारी नुकसान हो रहा है। वहीं यूक्रेने में केमिकल हथियार के प्रयोग से पहले अमेरिका ने वहां सुरक्षा उपकरण भेजने शुरू कर दिए हैं। व्हाइट हाउस के प्रेस सचिव जेन साकी ने पुष्टि की कि रूस द्वारा रासायनिक हथियारों को तैनात करने की स्थिति में अमेरिका यूक्रेन को जीवन रक्षक उपकरण और आपूर्ति प्रदान कर रहा है।

रूस और यूक्रेन बीच संघर्ष (Russia Ukraine Confict) को लेकर अमेरिका ने रूस को एक बार से धमकी है। यूएस प्रेसीडेंट बाइडेन ( Joe Biden) ने रूस की ओर से केमिकल अटैक को लेकर यह बयान जारी किया गया है। जिसमें कहा गया है कि यूक्रेन में अगर रसायनिक हथियारों का इस्तेमाल होता है तो अमेरिका चुप नहीं रहेगा।
यूक्रेन में रूस के हमले शुरू हुए एक महीने से भी अधिक समय बीत चुका है। लगातार हमले में यूक्रेने के कई शहरों को पूरी तरह से बर्बाद हो चुके हैं। वहीं यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेंसलेंस्की रूस के सामने झुकने को तैयार नहीं हो रहे हैं। ऐसे में रूस की ओर से हमले तेज होते जा रहे हैं। इस बीच बेल्जियम की राजधानी ब्रसेल्स में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन (Joe Biden) ने रूस को कड़ी चेतावनी दी है। उन्होने कहा है कि अगर रूस यूक्रेन के खिलाफ रासायनिक हथियारों का इस्तेमाल करेगा का इसका हम करारा जबाव देंगे। यूक्रेन में अगर रसायनिक हथियारों (Chemical Weapon) का इस्तेमाल होता है तो रूस से मुकाबला करने के लिए अमेरिका वहां केमिकल हथियार भेजेगा।
वहीं रूस के रक्षा मंत्रालय की ओर से कहा गया है कि मॉस्को पर रासायनिक हथियारों के उपयोग का आरोप लगाया जा रहा है। यह आरोप यूक्रेन के साथ संघर्ष शुरू होने के साथ ही लगने शुरू हो गए थे। ये आरोप बिना किसी सबूत के हैं। उल्टे रूस की ओर से यहां तक कहा गया कि मॉस्को के बहाने यूकेन अपने ही लोगों पर रासायनिक हमले की योजना बना रहा है।
व्हाइट हाउस के प्रेस सचिव जेन साकी ने यह कहा है कि रूस द्वारा रासायनिक हथियारों को तैनात करने की स्थिति में अमेरिका यूक्रेन को जीवन रक्षक उपकरण और आपूर्ति प्रदान कर रहा है। वहीं इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा था कि रूस का यूक्रेन पर जैविक और रासायनिक हथियार रखने का झूठा आरोप इस बात का संकेत है कि पुतिन भविष्य में स्वयं इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। बाइडेन ने यह भी कहा था कि अगर रूस ने केमिकल अटैक किया तो इसका नाटो (NATO) करारा जवाब देगा।
-
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू












Click it and Unblock the Notifications