US Russia Oil Sanctions: रूस से तेल खरीदने वाले भारत-चीन पर लगेगा 100% टैरिफ! अमेरिकी सीनेट से बिल पास

US Senate Russia Sanctions: रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच अमेरिका ने रूस से तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर दबाव बढ़ाने की तैयारी कर ली है। अमेरिकी सीनेट ने रूस और ईरान पर नए प्रतिबंध लगाने वाले एक अहम बिल को भारी बहुमत से मंजूरी दे दी है। इस बिल में रूस के बड़े तेल खरीदार देशों पर कड़े टैरिफ लगाने का रास्ता साफ किया गया है। इनमें भारत और चीन भी शामिल हैं।

सीनेट में बिल के पक्ष में 86 वोट पड़े, जबकि 11 सांसदों ने विरोध किया। अगर यह कानून बनता है तो अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को रूस से तेल और गैस खरीदने वाले शीर्ष पांच देशों के सामान पर 100 प्रतिशत तक टैरिफ लगाने का अधिकार मिल सकता है। अब बिल अमेरिकी प्रतिनिधि सभा में जाएगा।

Donald Trump US Senate Russia Sanctions

भारत और चीन समेत ये 5 देश निशाने पर

सीनेट में पास किए गए बिल का नाम अब 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' है। इसका उद्देश्य रूस की अर्थव्यवस्था पर दबाव बढ़ाना और उसके तेल कारोबार से जुड़े देशों को रूस से दूरी बनाने के लिए मजबूर करना है। बिल में रूस के तेल और गैस के शीर्ष खरीदारों को लेकर सख्त प्रावधान किए गए हैं। मौजूदा सूची में चीन, भारत, अजरबैजान, हंगरी और स्लोवाकिया शामिल हैं। राष्ट्रपति ट्रंप को इन देशों से अमेरिका आने वाले सामान पर 100% तक टैरिफ लगाने की अनुमति मिल सकती है। हालांकि, यह प्रावधान लागू होने के लिए बिल को आगे की विधायी प्रक्रिया से गुजरना होगा।

ये भी पढ़ें: डॉक्टर अब्दुल अल-सैयद कौन? बनने जा रहे हैं अमेरिका के पहले मुस्लिम सीनेटर, ट्रंप क्यों हुए नाराज

पुतिन और रूसी संस्थानों पर भी प्रतिबंध

प्रस्तावित कानून के तहत रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, रूसी बड़े कारोबारी यानी ओलिगार्क्स और वित्तीय संस्थानों पर भी प्रतिबंध लगाने का रास्ता तैयार किया गया है। अमेरिका का लक्ष्य रूस की अर्थव्यवस्था पर दबाव बढ़ाकर यूक्रेन युद्ध के लिए मिलने वाले आर्थिक समर्थन को कमजोर करना है। इस बिल में ईरान को लेकर भी प्रावधान शामिल हैं। ईरान सैंक्शन एक्ट ऑफ 1996 की समय सीमा को 2031 तक बढ़ाने का प्रस्ताव है। इस कानून के तहत ईरान के ऊर्जा क्षेत्र में निवेश करने वाली कंपनियों पर आर्थिक कार्रवाई की जा सकती है।

लिंडसे ग्राहम की मौत के बाद तेज हुई प्रक्रिया

बिल को रिपब्लिकन सीनेटर लिंडसे ग्राहम और डेमोक्रेट सीनेटर रिचर्ड ब्लूमेंथल ने आगे बढ़ाया था। मिली जानकारी के अनुसार, 11 जुलाई को कीव यात्रा के बाद ग्राहम का अचानक निधन हो गया। इसके बाद दोनों पार्टियों के नेताओं ने बिल को आगे बढ़ाने की कोशिश तेज कर दी। ग्राहम की बहन डार्लिन ग्राहम, जिन्हें उनके निधन के बाद उनकी सीनेट सीट पर नियुक्त किया गया, ने कहा कि यह बिल रूस की अर्थव्यवस्था को सहारा देने वाले देशों को अमेरिका के साथ व्यापार और सस्ती रूसी ऊर्जा खरीदने के बीच चुनाव करने के लिए मजबूर करेगा।

सीनेट में मतदान के बाद रिचर्ड ब्लूमेंथल ने कहा कि नए प्रतिबंध और टैरिफ रूस के युद्ध में मदद करने वालों पर दबाव डालेंगे। हालांकि, कुछ डेमोक्रेट नेताओं ने बिल को लेकर चिंता जताई है। उनका कहना है कि इससे राष्ट्रपति ट्रंप को टैरिफ लगाने के मामले में और अधिक अधिकार मिल सकते हैं।

अब प्रतिनिधि सभा में जाएगा बिल

सीनेट से बिल पास होने के बाद यह अभी कानून नहीं बना है। अब इसे अमेरिकी हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स (प्रतिनिधि सभा) के सामने रखा जाएगा। प्रतिनिधि सभा की अगली बैठक 31 अगस्त को होने वाली है, जहां बिल पर चर्चा और वोटिंग हो सकती है। अगर प्रतिनिधि सभा भी इसे मंजूरी देती है, तो बिल अमेरिकी राष्ट्रपति के पास जाएगा। राष्ट्रपति की मंजूरी और हस्ताक्षर के बाद ही यह कानून बन सकेगा। इसके बाद ही रूस से तेल खरीदने वाले देशों पर प्रस्तावित 100% तक टैरिफ लगाने का प्रावधान लागू करने का रास्ता खुलेगा। इसलिए फिलहाल भारत पर कोई नया 100% टैरिफ लागू नहीं हुआ है।

ये भी पढ़ें: Netanyahu Political Tension: ट्रम्प के एक दावे से इजराइल में सियासी भूचाल! नेतन्याहू सरकार गिरने की नौबत

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+