डॉक्टर अब्दुल अल-सैयद कौन? बनने जा रहे हैं अमेरिका के पहले मुस्लिम सीनेटर, ट्रंप क्यों हुए नाराज

First Muslim US Senator: अमेरिका की राजनीति में मिशिगन से एक बड़ा राजनीतिक संदेश निकला है। डेमोक्रेटिक पार्टी के प्रोग्रेसिव नेता और सार्वजनिक स्वास्थ्य विशेषज्ञ अब्दुल-अल-सैयद ने सीनेट प्राइमरी में सीनियर नेता हेली स्टीवंस को हराकर बड़ा उलटफेर कर दिया है। उनकी जीत को डेमोक्रेटिक पार्टी में प्रोग्रेसिव विचारधारा की मजबूती और इजरायल समर्थक लॉबी AIPAC के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।

अब नवंबर में उनका मुकाबला रिपब्लिकन उम्मीदवार माइक रोजर्स से होगा। यदि वह आम चुनाव जीत जाते हैं तो अमेरिकी इतिहास में पहली बार कोई मुस्लिम सीनेटर बनेगा। वहीं, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप लगातार उनकी उम्मीदवारी और इजरायल पर उनके रुख को लेकर हमलावर हैं।

First Muslim US Senator Abdul El-Sayed

कौन हैं अब्दुल-अल-सैयद?

41 वर्षीय अब्दुल-अल-सैयद मिशिगन में जन्मे हैं और मिस्र मूल के प्रवासी परिवार से आते हैं। उन्होंने कोलंबिया यूनिवर्सिटी से मेडिकल की पढ़ाई की और ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से पब्लिक हेल्थ में पीएचडी की। वह डेट्रॉइट स्वास्थ्य विभाग और वेन काउंटी के स्वास्थ्य एवं मानव सेवा विभाग का नेतृत्व कर चुके हैं। 2018 में मिशिगन के गवर्नर पद का चुनाव भी लड़ चुके हैं। उनकी पत्नी सारा जुकाकू पेशे से मनोचिकित्सक हैं और दंपति की दो बेटियां हैं।

ये भी पढे़ं: भारतीय सामानों पर लगेगा 100% टैरिफ! अमेरिकी संसद के उच्च सदन में बिल पास, क्या है ट्रंप का प्लान?

कैसे दर्ज की बड़ी जीत, AIPAC को क्यों माना जा रहा झटका?

मिशिगन डेमोक्रेटिक सीनेट प्राइमरी में अब्दुल-अल-सैयद ने सांसद हेली स्टीवंस को बेहद करीबी मुकाबले में हराया। चुनाव के दौरान AIPAC और उससे जुड़े संगठनों ने स्टीवंस के समर्थन में रिकॉर्ड फंडिंग की, लेकिन यह रणनीति काम नहीं आई। दूसरी ओर, अल-सैयद ने छोटे दानदाताओं, जमीनी अभियान और स्वयंसेवकों के दम पर जीत हासिल की। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह नतीजा डेमोक्रेटिक पार्टी के भीतर AIPAC के बढ़ते प्रभाव के खिलाफ उभर रही नाराजगी का संकेत देता है।

किन मुद्दों पर लड़ा चुनाव, क्यों मिले प्रोग्रेसिव नेताओं का साथ?

अब्दुल-अल-सैयद ने अपने चुनाव अभियान का केंद्र 'मेडिकेयर फॉर ऑल', सस्ती स्वास्थ्य सेवाएं, सामाजिक सुरक्षा और आर्थिक असमानता को बनाया। उन्होंने गाजा युद्ध के दौरान इजरायल को दी जाने वाली अमेरिकी सैन्य सहायता की भी खुलकर आलोचना की। इसी वजह से उन्हें डेमोक्रेटिक पार्टी के प्रोग्रेसिव धड़े का मजबूत समर्थन मिला। सीनेटर बर्नी सैंडर्स और एलिजाबेथ वॉरेन जैसे नेताओं ने भी उनके पक्ष में प्रचार किया, जिससे उनकी राजनीतिक पहचान और मजबूत हुई।

ट्रंप क्यों हैं नाराज, क्या हैं आरोप?

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप लगातार अब्दुल-अल-सैयद की उम्मीदवारी पर निशाना साध रहे हैं। ट्रंप ने उन्हें 'कम्युनिस्ट' बताते हुए आरोप लगाया कि वह 'यहूदियों और इजरायल' से नफरत करते हैं। उन्होंने दावा किया कि नवंबर के आम चुनाव में रिपब्लिकन उम्मीदवार माइक रोजर्स उन्हें हरा देंगे। हालांकि, CNN सहित कई रिपोर्टों के मुताबिक, अल-सैयद ने कभी सार्वजनिक रूप से यह नहीं कहा कि वह यहूदियों से नफरत करते हैं। उनका विरोध मुख्य रूप से इजरायल सरकार की नीतियों और गाजा युद्ध में अमेरिकी सैन्य समर्थन को लेकर रहा है।

ये भी पढ़ें: ईरान का डर दिखाकर अमेरिका से पैसा वसूली में लगा पाकिस्तान, शहबाद शरीफ ने दी ऐसी दलील, चौंक गए ट्रंप

अगर जीते तो क्यों रचेंगे इतिहास?

मिशिगन अमेरिका का अहम स्विंग स्टेट है, इसलिए यहां का सीनेट चुनाव पूरे देश की नजर में है। अब्दुल-अल-सैयद नवंबर में रिपब्लिकन उम्मीदवार माइक रोजर्स का सामना करेंगे। अगर वह आम चुनाव जीत जाते हैं तो अमेरिकी इतिहास में पहली बार कोई मुस्लिम सीनेटर बनेगा। उनकी जीत सिर्फ एक सीट की जीत नहीं मानी जाएगी, बल्कि यह डेमोक्रेटिक पार्टी में प्रोग्रेसिव राजनीति की बढ़ती ताकत और अमेरिकी राजनीति में बदलते सामाजिक व राजनीतिक समीकरणों का बड़ा संकेत भी होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+