अमेरिका में कोरोना विस्फोट, 24 घंटे में संक्रमण के 52,000 नए मामले
नई दिल्ली। कोरोना वायरस के कारण दुनियाभर के देश परेशान है। इस वायरस को लेकर अब तक न तो कोई वैक्सीन बन पाई है और न ही कोई दवा तैयार हो सकी है। कोरोना के कारण दुनियाभर में 1 करोड़ से ज्यादा लोग संक्रमित हो गए हैं, जबकि साढ़े 5 लाख के करीबी जानें इस वायरस ने ले ली है। सबसे बुरा हाल विश्व शक्ति अमेरिका का है।
Recommended Video

अमेरिका में विश्व में सबसे ज्यादा कोरोना संक्रमण के मामले हैं। पिछले 24 घंटे में कोरोना में कोरोना संक्रमण के 52000 नए मामले सामने आए हैं। कोरोना की रफ्तार कम होने के बजाए अमेरिका में तेजी से बढ़ती जा रही है। अब तक अमेरिका में सबसे ज्यादा लोग कोरोना से प्रभावित हुए हैं। अमेरिका में कोरोना मरीजों की संख्या 28 लाख के आंकड़े के करीब पहुंच गई है। विश्व शक्ति कहे जाने वाले अमेरिका में इस वायरस के कारण मरने वालों की संख्या 128,028 लाख के करीब पहुंच चुकी है।
अमेरिका के बाद ब्राजील, भारत, रूस और पेरू जैसे देशों में भी कोरोना का संक्रमण तेजी से फैल रहा है। भारत में भी कोरकोना संक्रमितों की संख्या 6 लाख को पार कर चुकी है। वहीं मंगलवार को एक बार फिर से अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का गुस्सा चीन पर फूटा।
ट्रंप ने चीन पर कोरोना वायरस को लेकर हमला बोला और कहा कि जैसे-जैसे कोरोना वायरस के मामले बढ़ रहे हैं, उनका चीन के खिलाफ गुस्सा बढ़ता जा रहा है। आपको बता दें कि अमेरिकी स्वास्थ्य अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि वो महामारी पर पूरी तरह से काबू पाने के हालात में नहीं है। जिसके बाद नाराज हुए ट्रंप ने ट्वीट कर लिखा कि जैसे-जैसे मैं पूरी दुनिया में महामारी का भयानक रूप बढ़ता जा रहा है, वैसे-वैसे चीन के खिलाफ मेरा गुस्सा बढ़ता जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications