अमेरिका में दिखा चीन का जासूसी बैलून, दोनों देशों में बढ़ा तनाव, ब्लिंकेन ने स्थगित की बीजिंग यात्रा

अमेरिका के आसमान में स‍ंदिग्ध चीनी जासूसी गुब्बारे नजर आने के बाद अमेरिकी राज्य सचिव ब्लिंकेन ने चीन यात्रा स्थगित कर दी है।

US Secretary

अमेरिकी राज्य सचिव एंटनी ब्लिंकन ने अमेरिका के एयर स्‍पेस में एक संदिग्ध चीनी जासूसी गुब्बारा नजर आने के बाद अपना चीन दौरा स्थगित कर दिया है। ये जानकारी अधिकारियों ने दी है। इस यात्रा के दौरा एंटनी ब्लिंकन की चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ मुलाकात होने की उम्‍मीद थी। एंटनी ब्लिंकन को शुक्रवार रात बीजिंग के लिए रवाना होना था।

संदिग्ध चीनी जासूसी गुब्बारा नजर आने का पेंटागन के आरोप लगाए जाने के एक दिन बाद अमेरिका के राज्य सचिव ने ये निर्णय लिया है। संयुक्त याद रहे राज्य अमेरिका के एयर स्‍पेस में एक चीनी जासूसी गुब्बारे होने का खुलासा किया था जिसका आकार "तीन बसों" के बराबर बताया गया था।

विदेश विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने मीडिया को ये जानकारी दी कि विदेश विभाग ने इसे अस्वीकार्य और अपनी संप्रभुता का स्पष्ट उल्लंघन और अंतरराष्ट्रीय कानूनों का उल्लंघन बताया है।

एक वरिष्‍ठ अधिकारी ने कहा हमने पीआरसी (पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना) के बयान पर अफसोस जताया है, लेकिन हमारे हवाई क्षेत्र में इस गुब्बारे की मौजूदगी हमारी संप्रभुता के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय कानून का स्पष्ट उल्लंघन है। यह अस्वीकार्य है कि ऐसा हुआ है। वहीं नाम ना छापने की शर्त पर एक अधिकारी ने कहा हमारे इंटरनल-एजेंसी पार्टनर के साथ-साथ कांग्रेस के साथ परामर्श के बाद हम इस निष्कर्ष पर पहुंचे हैं कि सचिव ब्लिंकेन और चीन की यात्रा के लिए इस समय स्थिति ठीक नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+