भारतीय कंपनियां चोरी से रूस से सस्ता क्रूड ऑयल खरीदकर रिफाइन कर रहीः अमेरिका
नई दिल्ली, 13 अगस्तः अमेरिका ने रूसी कच्चे तेल से बने ईंधन के निर्यात पर प्रतिबंध के बाद भी भारत द्वारा ईंधन खरीदने पर ऐतराज जताया है। भारतीय रिजर्व बैंक के डिप्टी गवर्नर माइकल पात्रा के मुताबिक अमेरिकी ट्रेजरी विभाग ने कहा कि भारतीय जहाज, रूसी टैंकर से तेल लेकर गुजरात के बंदरगाहों पर उतर रहे हैं। यह ट्रांसफर हाई सी के माध्यम से हो रहा है। हालांकि, भारत में अमेरिकी दूतावास ने इस पर कोई टिप्पणी नहीं की है।

अमेरिकी ट्रेजरी विभाग ने दी सूचना
भारतीय रिजर्व बैंक के डिप्टी गवर्नर माइकल पात्रा ने कहा कि अमेरिकी ट्रेजरी विभाग ने भारत को बताया कि एक भारतीय जहाज ने दूर समंदर में एक रूसी टैंकर से तेल उठाया और उसे पश्चिमी तट पर गुजरात के एक बंदरगाह पर लाया, जहां इसे परिष्कृत किया गया और फिर उसे भेज दिया गया। यूक्रेन पर फरवरी के आक्रमण के लिए मास्को पर अमेरिका ने प्रतिबंध लगा दिया था। प्रतिबंधों के तहत कच्चे तेल, रिफाइन्ड फ्यूल्स, डिस्टिलेट्स, कोयला और गैस सहित रूसी मूल के ऊर्जा उत्पादों के आयात पर रोक लगा दी गई थी।
आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के दौरान बताया
आरबीआई के डिप्टी गवर्नर माइकल पात्रा ने आजादी के अमृत महोत्सव के लिए आयोजित एक कार्यक्रम में बताया कि रिफाइन्ड प्रोडक्ट उस जहाज पर वापस डाल दिया गया था और यह बिना किसी गंतव्य के रवाना हो गया था। पात्रा ने कहा कि उन्हें बताया गया था कि रूसी कच्चे तेल को रिफाइन किया गया था और एकल-उपयोग वाले प्लास्टिक बनाने के लिए उपयोग किए जाने वाले डिस्टिलेट में परिवर्तित किया गया था। हालांकि उन्होंने भारतीय पोत या रिफाइनर की पहचान नहीं की।
यूक्रेन युद्ध के बाद ले रहे सस्ता रूसी तेल
दुनिया के तीसरे नंबर के तेल आयातक और उपभोक्ता भारत ने अतीत में इतनी मात्रा में कभी तेल नहीं खरीदा था, लेकिन युद्ध शुरू होने के बाद से, भारतीय तेल कंपनियां कई पश्चिमी देशों और कंपनियों द्वारा छोड़े गए रूसी तेल को छूट में ले रहे हैं। दरअसल, माइकल पात्रा की टिप्पणी, अमेरिकी चिंताओं के लिए भारत का पहला आधिकारिक सार्वजनिक संदर्भ है। भारत, रूस के खिलाफ प्रतिबंधों में शामिल नहीं हुआ है, इसके साथ ही भारत ने कभी भी रूस के यूक्रेन हमले की निंदा भी नहीं की है, जिसे वह अभी तक सैन्य अभियान बताता आ रहा है।












Click it and Unblock the Notifications