अमेरिका ने भारत की 4 कंपनियों और 3 कारोबारियों पर क्यों लगाया प्रतिबंध? लिस्ट में कौन-कौन

US sanctions Indian Companies: अमेरिका ने ईरान के पेट्रोलियम और पेट्रोकेमिकल कारोबार से कथित तौर पर जुड़े चार भारतीय कंपनियों और तीन भारतीय नागरिकों पर प्रतिबंध लगाए हैं। यह कार्रवाई ट्रंप प्रशासन की नई रणनीति के तहत की गई है, जिसका मकसद ईरान की अर्थव्यवस्था और उसकी सरकार तक पहुंचने वाले पैसों के रास्ते को रोकना है।

अमेरिकी विदेश मंत्रालय के मुताबिक, इन भारतीय कंपनियों पर ईरानी पेट्रोलियम और पेट्रोकेमिकल उत्पादों के आयात में शामिल होने के आरोप हैं। अमेरिका ने इसके साथ ही कई अन्य कंपनियों, व्यक्तियों और जहाजों को भी प्रतिबंधों की सूची में शामिल किया है।

US sanctions Indian Companies

किन भारतीय कंपनियों पर लगा अमेरिकी प्रतिबंध?

अमेरिकी विदेश मंत्रालय की ओर से जारी सूची में चार भारतीय कंपनियों के नाम शामिल हैं। इनमें पोर्टईज पार्टनर्स एलएलपी, सदाशिवा ओवरसीज लिमिटेड, पीपी सॉफ्टटेक प्राइवेट लिमिटेड और प्रकृतिज इंफ्रा इम्पेक्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड शामिल हैं। अमेरिका का आरोप है कि इन कंपनियों ने अलग-अलग तरीकों से ईरान से पेट्रोलियम और पेट्रोकेमिकल उत्पादों के आयात में भूमिका निभाई। इसी आधार पर इनके खिलाफ अमेरिकी प्रतिबंध लगाए गए हैं।

ये भी पढ़ें: 'मोदी-ट्रंप मीटिंग में भारत नहीं चाहता था सवाल-जवाब', US राजदूत के दावों पर विदेश मंत्रालय ने क्या कहा?

तीन भारतीय नागरिक भी अमेरिकी निशाने पर

अमेरिका ने सिर्फ कंपनियों पर कार्रवाई नहीं की, बल्कि तीन भारतीय नागरिकों को भी प्रतिबंधित किया है। इनमें पोर्टईज पार्टनर्स के दो नामित पार्टनर हरीश रामचंद्र रंगी और इंद्रिस्मिया अशरफमिया शेख शामिल हैं। तीसरे व्यक्ति पीपी सॉफ्टटेक से जुड़े प्रशांत गर्ग हैं। अमेरिकी कार्रवाई के बाद इन लोगों और संबंधित संस्थाओं की अमेरिकी क्षेत्राधिकार में मौजूद संपत्तियों पर रोक लग सकती है और अमेरिकी नागरिकों के साथ इनके लेनदेन पर भी प्रतिबंध लागू हो सकता है।

ईरानी तेल के आयात का क्या है आरोप?

अमेरिकी विदेश मंत्रालय के अनुसार, पोर्टईज पार्टनर्स ने ईरान से पेट्रोकेमिकल उत्पादों की खेप भारत लाने में मदद की। वहीं सदाशिवा ओवरसीज पर करीब 6.9 करोड़ डॉलर के ईरानी पेट्रोलियम उत्पादों के आयात का आरोप है। पीपी सॉफ्टटेक और प्रकृतिज इंफ्रा पर भी करीब 2.5-2.5 करोड़ डॉलर के ईरानी पेट्रोलियम उत्पाद आयात करने का आरोप लगाया गया है। अमेरिका का कहना है कि इन गतिविधियों से ईरान की आय बढ़ाने में मदद मिली।

60 अन्य लोगों, कंपनियों और जहाजों पर भी कार्रवाई

भारत की इन कंपनियों और नागरिकों के अलावा अमेरिका ने करीब 60 अन्य लोगों, कंपनियों और जहाजों पर भी प्रतिबंध लगाए हैं। यह कार्रवाई ईरान के पेट्रोलियम और पेट्रोकेमिकल नेटवर्क पर दबाव बढ़ाने की व्यापक रणनीति का हिस्सा है। अमेरिका का लक्ष्य उन कारोबारी नेटवर्क और वित्तीय रास्तों को निशाना बनाना है, जिनके जरिए ईरान को तेल और पेट्रोकेमिकल कारोबार से कमाई हासिल होती है।

ये भी पढ़ें: किम ने ट्रंप को किया इग्नोर! फोन तक नहीं उठा रहे उत्तर कोरिया के तानाशाह, लेकिन क्यों?

क्या अब बम नहीं, प्रतिबंधों से लड़ेगा अमेरिका?

ईरान के खिलाफ अमेरिका की रणनीति में आर्थिक दबाव अहम भूमिका निभाता दिख रहा है। ट्रंप प्रशासन ने ईरान के साथ कारोबार जारी रखने वाले देशों को कार्रवाई की चेतावनी दी थी। इसके बाद भारतीय कंपनियों पर प्रतिबंध लगाए गए हैं। साथ ही अमेरिका ने मध्य पूर्व में कुछ राजनयिक मिशनों में कर्मचारियों की वापसी शुरू की है। इससे संकेत मिल रहे हैं कि वॉशिंगटन फिलहाल सैन्य टकराव के साथ-साथ आर्थिक दबाव और प्रतिबंधों के जरिए ईरान को कमजोर करने पर जोर दे रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+