सीरिया पर हमलों के साथ ही अमेरिका और रूस में बातचीत

वाशिंगटन। रूस के फाइटर जेट्स ने दूसरे दिन पर भी सीरिया में आईएसआईएस के ठिकानों पर हवाई हमले किए हैं।रूस के मुताबिक उसने पिछले 24 घंटों में आतंकी संगठन आईएसआईएस के 12 ठिकानों पर हमले किए हैं।

russia-attacking-isis-in-syria-600

गुरूवार को रूसी एयरफोर्स के फाइटर जेट्स ने सीरिया के होम्स और हमा प्रांत के अलावा देश के उत्तर-पश्चिमी इलाकों में मौजूद आईएसआईएस के ठिकानों को निशाना बनाया।

हमलों के बाद अमेरिका और रूस के अधिकारियों ने कहा है कि सीरिया में मौजूद अमेरिकी और रूसी सैनिकों के बीच किसी भी टकराव से बचने के लिए दोनों देशों के सैन्य अधिकारी आपस में बातचीत करेंगे।

रूस के रक्षा अधिकारियों ने कहा है कि रूसी फाइटर जेट्स ने बुधवार को आईएसआईएस के खिलाफ करीब 20 हवाई हमले किए।अमेरिका ने आशंका जताई है कि रूस जिन ठिकानों पर हमले कर रहा है वे आईएसआईएस के नहीं हैं बल्कि सीरिया के राष्ट्रपति बशर अल-असद के दूसरे विरोधियों के हैं।

रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरॉव ने कहा है कि अनचाही घटनाओं को टालने के लिए संवाद स्थापित करना जरूरी है। सीरिया में चार साल से चल रहे सिविल वॉर में असद सरकार के खिलाफ कई संगठन लड़ रहे हैं।

अमेरिकी रक्षा मंत्री एशटन कार्टर ने कहा है कि रूस का रवैया 'आग में घी डालने' जैसा है और ये अभियान असफल होगा क्योंकि बशर अल-असद के विरोधियों की संख्या काफी ज्‍यादा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+