परिवार के लिए ओबामा के सचिव ने छोड़ी 10 करोड़ 17 लाख की नौकरी

Barack Obama
वाशिंगटन। जे कार्ने, अमेरिकी राष्‍ट्रपति बराक ओबामा की जिंदगी का एक ऐसा हिस्‍सा जो उनके साथ हर पल साए की तरह रहता। जो बात शायद मिशेल ओबामा को भी नहीं पता रहती थी, उसकी जानकारी सिर्फ जे को ही होती थी।

ओबामा जब कभी भी कोई फैसला करते या फिर किसी विदेशी दौरे से लौटकर आते तो जे उनसे जुड़ी हर खबर मीडिया को देते।

जे ओबामा को प्रेस सेक्रेट्री थे लेकिन अब ओबामा का 'हम साया' ओबामा के साथ नजर नहीं आएगा। अपने परिवार के साथ समय बिताने के लिए जे कार्ने ने अपनी व्‍हाइट हाउस की नौकरी से इस्‍तीफा दे दिया है।

सबसे खास बात है कि जे कार्ने ने अपने परिवार के लिए अपनी करोड़ों की नौकरी की भी परवाह नहीं की। बताया जाता है कि बतौर ओबामा के प्रेस सचिव जे को भारतीय मुद्रा के अनुसार करीब 10 करोड़ 17 लाख का पैकेज मिलता था।

जे ने इस बारे में शुक्रवार को ऐलान किया लेकिन बताया जाता है कि एक हफ्ते पहले ही उन्‍होंने अपना इस्‍तीफा ओबामा को सौंप दिया था।

विशेषज्ञों की राय में यह बराक ओबामा और उनके प्रशासन के लिए एक बड़ा झटका है क्‍योंकि शुक्रवार को ही वेटरेंस अफेयर्स सचिव एरिक शिनसेकी ने एक बड़े स्‍कैंडल के बाद अपना इस्‍तीफा सौंपा था।

जे अगले माह से व्‍हाइट हाउस नहीं आएंगे और इस बात के बारे में बताते हुए ओबामा भी काफी इमोशनल हो गए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+