US Presidential Election: कमला हैरिस डेमोक्रेटिक पार्टी की कैंडिडेट घोषित, बोलीं- 'सम्मानित महसूस कर रही हूं'

US Presidential Election: डेमोक्रेटिक पार्टी ने राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के तौर पर कमला हैरिस के नाम की आधिकारिक तौर पर घोषणा कर दी है। डेमोक्रेटिक नेशनल कमेटी के अध्यक्ष जेमी हैरिसन ने शुक्रवार को इसका ऐलान करते हुए कहा, 'मुझे यह पुष्टि करते हुए बहुत गर्व हो रहा है कि उपराष्ट्रपति हैरिस ने सभी सम्मेलन प्रतिनिधियों से बहुमत से अधिक वोट हासिल किए हैं, वे डेमोक्रेटिक पार्टी की ओर राष्ट्रपति उम्मीदवार होंगी।'

डेमोक्रेटिक पार्टी ने राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के तौर पर कमला हैरिस के नाम की आधिकारिक तौर पर घोषणा कर दी है। डेमोक्रेटिक नेशनल कमेटी के अध्यक्ष जेमी हैरिसन ने शुक्रवार को इसका ऐलान किया।

Kamala Harris for US Presidential Election

वहीं डेमोक्रेटिक पार्टी की और राष्ट्रपति कैंडिडेट बनाए जाने पर कमला हैरिस ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, "मैं संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति पद के लिए डेमोक्रेटिक उम्मीदवार होने पर सम्मानित महसूस कर रहा हूं। मैं अगले सप्ताह आधिकारिक तौर पर नामांकन स्वीकार करूंगा।"

हैरिस ने आगे कहा कि मौजूदा समय में हमारे सामने अपने राष्ट्र के लिए दो दृष्टिकोणों पर काम करना है। इसमें एक भविष्य पर केंद्रित है और दूसरा अतीत पर केंद्रित है। दोनों के साथ सामंजस्य बनाकर देश के विकास के रफ्तार को गति देनी है।

हैरिस अमेरिकी पहली अश्वेत महिला राष्ट्रपति कैंडिडेट
अमेरिका में बाराक ओबामा के बाद ये दूसरा मौका है, जब किसी नेता का नाम अश्वेत को राष्ट्रपति के लिए आगे किया गया है। जबकि हैरिस एक महिला के तौर अमेरिका में राष्ट्रपति कैंडिडेट के लिए पहली महिला होंगी। बता दें कि उम्मीदवारी के लिए पर्याप्त वोट हासिल करने के बाद कमला हैरिस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक ट्वीट में कहा, "मुझे संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति पद के लिए डेमोक्रेटिक उम्मीदवार बनने पर गर्व है। मैं अगले सप्ताह आधिकारिक तौर पर नामांकन स्वीकार करूंगी। यह अभियान लोगों को देश के प्रति प्रेम से प्रेरित होकर एकजुट होने और अपनी सर्वश्रेष्ठता के लिए लड़ने के बारे में है।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+