US Presidential Elections 2024: कौन हैं उषा वेंस, ट्रंप की जीत के बाद क्यों हैं चर्चा में?
Who is Usha Vance?: अमेरिका में एक बार फिर से ट्रंप की वापसी हुई है, डोनाल्ड ट्रंप दूसरी बार राष्ट्रपति बनेंगे। अपनी जीत का श्रेय ट्रंप ने अपने समर्थकों को दिया है।
अपने विजयी भाषण के दौरान डोनाल्ड ट्रंप ने उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार जेडी वेंस और उनकी पत्नी उषा वेंस की जमकर तारीफ की, जिसके बाद उषा वेंस लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं।

फ्लोरिडा के पाम बीच काउंटी कन्वेंशन सेंटर में एक भाषण के दौरान ट्रंप ने कहा, 'मैं बधाई देने वाला पहला व्यक्ति बनना चाहता हूं - 'अब मैं उपराष्ट्रपति पद के लिए चुने गए जेडी वेंस को बधाई दे सकता हूं। मैं उनकी खूबसूरत पत्नी उषा वेंस को भी बहुत सारी बधाई और शुभकामनाएं देना चाहता हूं।'
आपको बता दें कि उषा वेंस संयुक्त राज्य अमेरिका की पहली भारतीय मूल की द्वितीय महिला बनने जा रही हैं। उनके माता-पिता इंडियन हैं और भारत के आंध्र प्रदेश के रहने वाले हैं, वे 1986 में अमेरिका चले गए थे। उषा वेंस का जन्म सैन डिएगो में हुआ है और इन्होंने येल विश्वविद्यालय से उच्च शिक्षा प्राप्त की है। वो इतिहास में स्नातक और लॉ ग्रेजुएट हैं।
वह सैन फ्रांसिस्को में एक प्रतिष्ठित फर्म में कॉर्पोरेट लिटिगेटर के रूप में काम करती हैं , लीगल एरिया में काम करने से पहले वो चार साल तक येल विश्वविद्यालय के कई पाठ्यक्रम से जुड़ी हुई थीं। वो येल जर्नल ऑफ लॉ एंड टेक्नोलॉजी में, प्रबंध संपादक के रूप में भी कार्य किया है और वो येल लॉ जर्नल के कार्यकारी विकास संपादक के रूप में भी काम कर चुकी हैं। उषा वेंस और ओहियो सीनेटर जेडी वेंस की पहली मुलाकात येल लॉ स्कूल में हुई थी, जहाँ बाद में उन्हें छात्रवृत्ति मिली। इस जोड़े ने 2014 में केंटकी में शादी की थी।












Click it and Unblock the Notifications