US Election 2020: पहली प्रेसिडेंशियल डिबेट से पहले बोले जो बिडेन-आज बहस की रात, मैं पूरी तैयार हूं

US Election 2020: ट्रंप-बिडेन के बीच पहली प्रेसिडेंशियल डिबेट शुरू

नई दिल्ली। US Presidential elections 2020. अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के लिए मात्र 35 दिनों का वक्त बचा है। 3 नवंबर को अमेरिका में राष्ट्रपति का चुनाव होना है। राष्ट्रपति चुनाव से पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार जो बिडेन आज आमने -सामने हुए। दोनों के बीच आज पहली प्रेसिडेंशियल डिबेट शुरू हो गई है।

Recommended Video

    US President Debate 2020: Donald Trump और Joe Biden में हुई तीखी बहस | वनइंडिया हिंदी
    US Presidential elections 2020: First Presidentail Debate between Donald Trump and Joe Biden

    बहस के लिए तैयार हूं: जो बिडेन

    पहले प्रेसिडेंशियल डिबेट से पहले डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार जो बिडेन ने कहा कि वो बहस के लिए तैयार हैं। जो बिडेन ने ट्वीट कर लिखा कि आज डिबेट की रात है और इसलिए मैं अपने ईयरफोन और परफॉर्मेंस बढ़ाने वाला सामान तैयार रखा है। आपको बता दें कि ट्रंप ने बिडेन पर बहस से पहले ड्रग्स लेने का आरोप लगाया था और ड्रग्स टेस्ट की मांग की थी। इसी पर निशाना साधते हुए बिडेन ने ये ट्विट किया। बहस से पहले बिडेन बिडेन को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ एक बड़ा हथियार भी मिल गया है, जिससे वो उन्हें निशाने पर ले सकेंगे। न्यू यॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 15 साल में से 10 साल डोनाल्ड ट्रंप ने कोई टैक्स नहीं दिया है। रियल एस्टेट के एक दिग्गज और बड़े बिजनेसमैन होते हुए भी ट्रंप ने साल 2016 और 2017 में दोनों साल सिर्फ 750 डॉलर का टैक्स चुकाया।


    90 मिनट की होगी बहस

    आपको बता दें कि प्रेसिडेंशियल डिबेट 90 मिनट की होगी, बिना किसी कॉमर्शियल ब्रेक के 90 मिनट तक दोनों के बीच बहस होगी, जिसमें हर मुद्दे पर चर्चा के लिए 15 मिनट की अवधि निर्धारित की गई है। वहीं जवाब देने के लिए मात्र 2 मिनट का वक्त मिलेगा।वहीं इस बार डिबेट में कई बदलाव भी होंगे। क्लीवलैंड में होने वाली डिबेट में ट्रंप और बिडेन हैंडशेक नहीं करेंगे। वहीं इस बार डिबेट में लाइव ऑडियंस नहीं होगी। इस बार दर्शकों में सिर्फ 70 लोग मौजूद होंगे। फॉक्स न्यूज संडे के एंकर क्रिस वैलेस इस डिबेट को मॉडरेट करेंगे। इस डिबेट में कोरोना वायरस की महामारी, अर्थव्यवस्था, अमेरिका में नस्लीय हिंसा जैसे मुद्दों पर बहस होगी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+