Donald Trump News: डोनाल्ड ट्रंप ने नहीं मानी हार, पेंसिल्वेनिया चुनावी नतीजों के खिलाफ फिर पहुंचे टॉप कोर्ट

Donald Trump News: डोनाल्ड ट्रंप ने नहीं मानी हार, पेंसिल्वेनिया चुनावी नतीजों के खिलाफ फिर पहुंचे टॉप कोर्ट

US Elections 2020 Donald Trump Latest News: अमेरिका के निवर्तमान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चुनावी नतीजों को स्वीकार करने को अभी तैयार नहीं है। डोनाल्ड ट्रंप चुनावी नतीजों को पलटने के लिए एक बार फिर सुप्रीम कोर्ट में नई याचिका डाली है। डोनाल्ड ट्रंप की चुनाव प्रचार की टीम ने ताजा जानकारी देते हुए कहा है कि पेंसिल्वेनिया के डाक मत पत्र (Electoral College vote) से जुड़े फैसले (Election Results in Pennsylvania) को पलटने के लिए टॉप कोर्ट में नई याचिका डाली गई है। इस याचिका में पेंसिल्वेनिया जनरल असेंबली को खुद अपने निर्वाचकों का चुनाव करने का अधिकार देने का अनुरोध किया गया है।

Donald Trump

पेंसिल्वेनिया के चुनावी नतीजे अगर पलटते भी हैं, तब भी इसका कोई असर नहीं पड़ने वाला है। जो बाइडेन इलेक्टोरल कॉलेज (निर्वाचक मंडल) में जीत के बड़े अंतर की वजह से अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में विजेता रहेंगे।

डोनाल्ड ट्रंप के वकील रूडी गिलियानी ने अपने एक बयान में कहा है कि याचिका में सभी उपयुक्त समाधानों का कोर्ट से अनुरोध किया गया है। याचिका में पेंसिल्वेनिया में नियुक्त इलेक्टोरल कॉलेज को खारिज करने की मांग की गई है। इसके अलावा जनरल एसेंबली को नए इलेक्टोरल कॉलेज की अनुमति देने का भी आग्रह किया गया है।

हालांकि डोनाल्ड ट्रंप पहले भी पेंसिल्वेनिया के चुनाव नतीजों को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर चुके थे। जिसे सुप्रीम कोर्ट ने 8 दिसंबर को खारिज कर दिया था। डोनाल्ड ट्रंप ने चुनाव में धांधली का आरोप लगाते हुए कई प्रमुख राज्यों में दर्जनों मुकदमे दायर किए थे, जिनमें से लगभग सभी याचिकाओं को कोर्ट ने खारिज कर दिया है। 3 नवंबर को अमेरिका में हुए राष्ट्रपति चुनाव के नतीजों को डोनाल्ड ट्रंप स्वीकार करने को तैयार नहीं है। अमेरिका राष्ट्रपति चुनाव में डेमोक्रेट नेता जो बाइडेन (Joe Biden) की जीत हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+