अमेरिकी राष्‍ट्रपति चुनाव: व्‍हाइट हाउस छोड़ने के मूड में नहीं ट्रंप, नई सरकार के कामकाज में होगी देरी

वॉशिंगटन। अमेरिका में 3 नवंबर को राष्‍ट्रपति चुनाव के बाद अब नतीजे आ चुके हैं और डेमोक्रेट जो बाइडेन अब देश के 46वें राष्‍ट्रपति हैं। लेकिन रिपब्लिकन डोनाल्‍ड ट्रंप के अड़‍ियल रवैये ने स्थिति को और ज्‍यादा जटिल बना दिया है। ट्रंप, बाइडेन के समक्ष अपनी हार स्‍वीकारने को तैयार नहीं हैं और इसकी वजह से नए प्रशासन के तहत अगली सरकार के कामकाज में देरी हो सकती है।

donald-trump.jpg

Recommended Video

    US Election Results: Biden की जीत, Trump हारने को तैयार नहीं, आगे क्या होगा समझिए | वनइंडिया हिंदी

    शुरू हुई 78 दिनों की समयसीमा

    नतीजे आने के बाद 78 दिनों का वह समय भी शुरू हो चुका है जिसमें इलेक्‍शन डे से लेकर 20 जनवरी के बीच आधिकारिक तौर पर सत्‍ता का हस्‍तातंरण नए चुने राष्‍ट्रपति को हारे हुए या जाने वाले राष्‍ट्रपति की तरफ से किया जाता है, इसे ट्रांजिशन पीरियड कहा जाता है। अब तक ऐसा सिर्फ साल 2000 में हुआ था जब रिपब्लिकन पार्टी के जॉर्ज डब्‍लू बुश ने चुनाव जीता था लेकिन डेमोक्रेट अल गोर ने हार स्‍वीकार करने से इनकार कर दिया था। उस समय इलेक्‍शन डे के 37 दिन बाद जब सुप्रीम कोर्ट ने 12 दिसंबर 2000 फैसला दिया तब जाकर जॉर्ज बुश अपने कार्यकाल के लिए तैयारियां शुरू कर सके थे। मगर ट्रंप का रवैया देखकर लगता है कि अब नए प्रशासन के कार्यकाल में समय लग सकता है। ट्रंप ने शनिवार को कहा था, 'साधारण सी बात यह है कि यह चुनाव अभी खत्‍म होने से बहुत दूर हैं। मैं तब तक आराम नहीं करूंगा जब तक कि अमेरिका के लोगों की तरफ से ईमानदारी से दिए हुए वोट की गिनती नहीं हो जाती और जो लोकतंत्र की भी मांग है।'

    57 साल से चल रही परंपरा

    अमेरिका में प्रेसिडेंशियल ट्रांजिशन एक्‍ट के तहत जनरल सर्विसेज एडमिनिस्‍ट्रेशन (जीएसए) काम करता है। यह 57 साल पुरानी परंपरा है और फिलहाल इसका मुखिया ट्रंप की तरफ से ही नियुक्‍त किया गया है। इस एजेंसी के पास संभावित विजेता के बारे में जानकारी हासिल करने का अधिकार है। इसके बाद ट्रांजिशन टीमों को सरकार के पास भेजा जाता है, ऑफिस के विस्‍तार हेतु जगह, छह मिलियन डॉलर की फंडिंग की प्रक्रिया को शुरू किया जाता है और हर जरूरी बात का करीब से अध्‍ययन किया जाता है। एक सितंबर से सरकार और कुछ संसाधनों के डिपार्टमेंट वाली जगह पूरी तरह से बिना प्रयोग के पड़ी हुई है। कोरोना वायरस महामारी के चलते व्‍हाइट हाउस के अंदर ऑफिस बंद पड़े हैं। बाइडेन की टीम की तरफ से हस्‍तातंरण का काम पूरी तरह से शुरू कर दिया गया है। जल्‍द ही व्‍हाइट हाउस के लिए नई नियुक्तियों का ऐलान किया जाएगा। सोमवार को कोरोना वायरस टास्‍क फोर्स की पहली मीटिंग की जाएगी। जीएसए की तरफ से हालांकि कहा गया है अभी तक उसके पास विजेता के बारे में कोई जानकारी नहीं आई है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+